Popular Posts

महिला और परिजनाें से मारपीट, मामला हुआ दर्ज

महिला और परिजनाें से मारपीट, मामला हुआ दर्ज

एक महिला सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट किये जाने का मामला थाना में दर्ज किया गया। थानाक्षेत्र अंतगर्त पुरानी बाजार की रहने वाली फुलवंती देवी ने बताया कि मेरे पड़ोसी अरुण वर्णवाल, दिनेश वर्णवाल जो सोनो के रहने वाले हैं, इसके अलावे महेश वर्णवाल, पिंटू वर्णवाल ये लोग मेरे घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

इसके अलावे अभद्र व्यवहार भी किया। जब मेरे पति मुझको बचाने के लिए आए तो उनलोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके अलावे सोने का चेन भी छिन लिया। वहीं उनलोगों ने मेरी गोतनी के साथ भी मारपीट की। इधर पुलिस पीड़िता के द्वारा दिये आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jhajha/news/woman-and-family-assault-case-registered-127791583.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

0 Response to "महिला और परिजनाें से मारपीट, मामला हुआ दर्ज"

Post a Comment