Popular Posts

गुठनी में शौच करने गए वृद्ध की डूबने से गई जान

गुठनी में शौच करने गए वृद्ध की डूबने से गई जान

गुठनी थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव में सोमवार की सुबह तालाब में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुठनी के भगवानपुर गांव निवासी शंभू पटेल (55) वर्ष सुबह शौच के लिए अपने घर से बहेलिया गांव के तालाब की तरफ गए थे। शौच करने के बाद वह तालाब के पास पहुंचे ही थे कि उनका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पाने में चले गए। आसपास के ग्रामीणों ने उनकी आवाज सुनकर उन्हें बचाने के लिए पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने गहरे पानी में घुस कर शव को बाहर निकाला। पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया।
परिजनों का कहना था कि वह काफी दिनों से बीमार थे। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। वह भाई के घर पर ही रहते थे। पुलिस का कहना है कि परिजनों के तरफ से मिले आवेदन के बाद मामले की जांच की जाएगी। सूचना मिलने के बाद सीआई तारकेश्वर पांडेय, एसआई विनोद कुमार, उपप्रमुख रविंद्र पासवान सहित दर्जनों लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। घटना के बाद से गांव के लोगों में भी शोक का माहौल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मौत की सूचना पर पहुचे पुलिस प्रशासन व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/guthni/news/the-old-man-who-went-to-defecate-in-the-gut-was-killed-due-to-drowning-127782757.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/orig_2_1601913863.jpg

0 Response to "गुठनी में शौच करने गए वृद्ध की डूबने से गई जान"

Post a Comment