4 केस मिलने के बाद दोन गांव में बढ़ी बेचैनी
रामनगर प्रखंड की नौरंगिया गोबरहिया पंचायत के गोबरहिया दोन गांव में ग्रामीणों की एक बैठक के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव लिए लोगों को जागरूक किया गया। नवयुवकों की पहल पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता किशुनदेव प्रसाद ने की। संचालन बच्चा प्रसाद ने किया। दोन इलाके में कोरोना के संक्रमित मरीजों के पाए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए निर्णय लिया गया कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती के साथ पालन करेंगे। अनिवार्य किस्म की जरूरत होने पर ही लोग अपने घर से बाहर हाट, बाजार आदि के लिए निकलेंगे। बगैर मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा। बताते चलें कि बीते दिन वीटीआर की टीम के हत्थे चढ़े एक वन तस्कर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके साथ हरनाटांड़ वनक्षेत्र का एक वनकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
2 वन कर्मी भी पॉजिटिव
फिर रविवार को वनकर्मियों का सामूहिक कोरोना टेस्ट हरनाटांड़ में कराया गया तो दो अन्य वनकर्मियों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। यहां गौरतलब है कि पॉजिटिव मिले वन तस्कर समेत तीनों वनकर्मी दोन इलाके के ही रहने वाले हैं। बैठक के दौरान इस परिस्थिति से निबटने के लिए सतत सतर्कता का संकल्प लिया गया। बैठक में रामविनय काजी, तेजप्रताप प्रसाद, मोहन महतो, मुकेश कुमार, जितेंद्र महतो, गगनदेव महतो, रामराज महतो, गणेश महतो आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/after-getting-4-cases-restlessness-increased-in-both-villages-127782758.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/
0 Response to "4 केस मिलने के बाद दोन गांव में बढ़ी बेचैनी"
Post a Comment