फाइनल मुकाबले में गोलाबाड़ी ने कौआबाड़ी टीम को हराकर ट्राफी पर जमाया कब्जा
दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में रानीगंज प्रखंड अंतर्गत पहुसरा पंचायत के रानीबाड़ी के ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर के मैदान में शनिवार को तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लिया था।
जिसमें रसुनगंज गोला बाड़ी, कजरा, धोबनिया, गेहूं टोला,देवरिया, हसनपुर, संग्रामपुर, कौआबाड़ी, आर गोला बाड़ी, हरिपुर, बिस्टोरिया, पटवाटोला, लहटौरा, कर्मा टोला बनमनखी, बंगलिया टोला काला बलुआ, साहेबगंज टीम ने फुटबॉल मुकाबला में हिस्सा लिया। यह फुटबॉल टूर्नामेंट 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक खेला गया।
शनिवार को खेल के अंतिम दिन पहले स्पेल में कर्मा टोला बनमनखी बनांम गोलाबाड़ी काला बलुआ व आर गोलाबाड़ी नेपाल बनांम कौआबाड़ी पहुसरा के बीच रोमांच भरी सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें गोलाबाड़ी कालाबलुआ टीम ने कर्मा टोला बनमनखी टीम पर दो एक से जीत हासिल कर गोलाबाड़ी कालाबलुआ टीम फाइनल में जगह बनाया।
वहीं दूसरी सेमीफाइनल मुकाबले में आर गोलाबाड़ी नेपाल बनाम कौआबाड़ी पहुसरा टीम से मुकाबले में कौआ बाड़ी पहुसरा टीम ने तीन दो से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाया। खेल के दूसरे स्पेल के फाइनल मुकाबले में कौआ बाड़ी पहुसरा टीम बनाम गोला बाड़ी काला बलुआ टीम के बीच रोमांचक खेल मुकाबला देखने को मिला। जिसमें अंतिम समय में गोलाबाड़ी काला बलुआ टीम ने एक गोल से फाइनल मुकाबला जीत गया।
वहीं गोलाबाड़ी काला बलुआ टीम के खिलाड़ियों ने विजेता ट्रॉफी कप पर कब्जा जमाते हुए 7551रुपया की नगद राशि प्राप्त किया। वही स्थानीय टीम कौआ बाड़ी पहुसरा टीम उपविजेता ट्रॉफी के साथ 5551रुपया की राशि के साथ संतोष करना पड़ा। साथ ही तीसरा स्थान प्राप्त टीम आर गोला बाड़ी नेपाल टीम को 2051 रुपया एवं चौथा स्थान प्राप्त करने वाली कर्मा टोला बनमनखी टीम को 1551रुपया राशि दिया गया।
खेल के अंतिम दिन काफी संख्या में दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया।विजेता टीम गोलाबाड़ी काला बलुआ टीम को समिति सदस्य सदस्य अभिनंदन चौरसिया ने विनर ट्रॉफी अपने हाथों से दिया। मौके पर अध्यक्ष धीरेंद्र ऋषिदेव, उपाध्यक्ष विनोद मुर्मु, कोषाध्यक्ष तालेश्वर टुडू, सचिव सुरेश हासदा, जयकिशोर हासदा, रूपलाल टुडू, शिवलाल किस्कू,गंगा राम , किस्कू,जिसु मुर्मु,इतवारी मुर्मु,सोनेलाल हासदा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/raniganj/news/in-the-final-match-golabari-defeated-kauwari-team-and-captured-the-trophy-127847835.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/orig_96_1603582431.jpg
0 Response to "फाइनल मुकाबले में गोलाबाड़ी ने कौआबाड़ी टीम को हराकर ट्राफी पर जमाया कब्जा"
Post a Comment