Popular Posts

दूसरे जेलों में भेजे जा सकते हैं कई कैदी

दूसरे जेलों में भेजे जा सकते हैं कई कैदी

जिले में 3 नवंबर को होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेल में बंद दो दर्जन हिस्ट्रीशीटरों पर जेल प्रशासन की पैनी नजर है। जांच पड़ताल और संदेहास्पद गतिविधि में पकड़े जाने के बाद जेल में बंद इन विचाराधीन हिस्ट्रीशीटरों को ट्रांसफर लिस्ट में डाल दिया जाएगा। सीवान जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि अभी किसी भी बंदी को दूरस्थ जिलों में भेजने का निर्णय नहीं लिया गया है। इसके लिए जेल में प्रत्येक दिन उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मालूम हो कि जेल में वर्षों से बंद प्रमुख हिस्ट्रीशीटरों में शामिल इलियास वारी, नजीर अहमद, मुन्ना खान, ध्रुव जायसवाल, रुस्तम खान, रियाजुद्दीन मियां जैसे 2 दर्जन विचाराधीन बंदियों पर सबसे ज्यादा केस लंबित है। चुनाव को देखते हुए जेल प्रशासन ने इनकी गतिविधियों पर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जेल प्रशासन की मानें तो सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए जेल में प्रतिनियुक्त कर्मियों को कड़ी हिदायत दी गई है। उल्लेखनीय है कि सीवान जेल में वर्तमान में करीब 750 विचाराधीन बंदी है। इनमें से 70 बंदियों को सजा हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि सीवान जेल में 680 बंदियों को रखने की क्षमता है।

मुलाकातियों के 22 मार्च से जेल में आने पर है रोक
कोविड-19 की वजह से पिछले 22 मार्च से सीवान जेल में मुलाकातितयों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जेल में बंद विचाराधीन बंदियों से मिलने के लिए जेल प्रशासन द्वारा मुलाकातियों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था दी गई है। मुलाकाती द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही उन्हें उनके बंदी से मिलने के लिए ऑनलाइन किया जाता है।

गोपालगंज के चनावे जेल में बना आइसोलेशन सेंटर
सीवान जेल में आने वाले विचाराधीन बंदियों की कोरोना जांच सदर अस्पताल में ही हो जाती है। इसके बाद भी अगर कोई बंदी बिना जांच कराए सीवान जेल पहुंचता है और कोरोना की जांच में अगर वह संदिग्ध पाया जाता है तो उसे बाहर ही बाहर गोपालगंज के चनावे जेल के आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया जाता है।

जेल में बने हैं दो मतदान केंद्र| चुनाव स्वच्छ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जेल में भी तैयारियां चल रही हैं। 750 बंदियों के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/many-prisoners-can-be-sent-to-other-jails-127779667.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/04/

0 Response to "दूसरे जेलों में भेजे जा सकते हैं कई कैदी"

Post a Comment