एसबीआई परिसर से बाइक की चोरी
04 October, 2020
Comment
अनुमंडल मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर से शनिवार की शाम बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बाइक चालक पटेढा के सुरज कुमार ने बताया कि वह अपनी हीरो पैशन प्रो बाइक से बैंक परिसर स्थित एक दुकान में काम करने आता है। शनिवार की शाम जब दुकान बंद कर घर वापस जाने लगा ताे पाया कि वहां से बाइक गायब थी। बगल में पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल चोरी करते देखे जा रहे हैं। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/maharajganj/news/bike-theft-from-sbi-campus-127779668.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/04/
0 Response to "एसबीआई परिसर से बाइक की चोरी"
Post a Comment