डीएस कॉलेज के दो छात्रों को एक ही रोल नंबर किया आवंटित, पार्ट-2 की परीक्षा देने में होगी परेशानी
पूर्णिया विश्वविद्यालय में नामांकन का मसला दो साल में भी नहीं सुधरा है। कई छात्रों का विषय के साथ रोल नंबर में काफी गड़बड़ी हुई है। ऐसा ही मामला कटिहार के डीएस कॉलेज का है। छात्र रवि कुमार मंडल विश्वविद्यालय की गलती से दो साल से परेशान है। इसके लिए छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को आवेदन दिया है।
दिए गए आवेदन में छात्र रवि ने बताया की मैं डीएस कॉलेज का छात्र हूं। मैं सत्र 2018-19 का छात्र हूं। मैंने पार्ट वन की परीक्षा दे दी है। इसके बाद पार्ट टू की परीक्षा में सम्मलित होने के लिए फॉर्म भरा। इसमें मेरा क्रमांक 102075 है। वहीं रजिस्ट्रेशन नंबर 180327903 है। लेकिन इसकी क्रमांक का एक और छात्र है।
रवि कु मंडल और रवि कुमार एक ही रोल नंबर
रवि कुमार पिता रामचंद्र पासवान डीएस कॉलेज कटिहार के बीए के छात्र है। सत्र 2018-19 के रजिस्ट्रेशन कार्ड में इनका रजिस्ट्रेशन नंबर 180319922 है। वहीं रवि कु मंडल पिता अर्जुन मंडल का रजिस्ट्रेशन नंबर 180327903 है। दोनों का एक ही रोल नंबर 102075 है।
टीआर के अनुसार हो जाएगा ठीक : परीक्षा नियंत्रक
टीआर के अनुसार छात्र का रोल नंबर ठीक हो जाएगा। इसमें कॉलेज वालों को देखना चाहिए। विवि में रजिस्ट्रेशन विभाग ही अलग है। इसमें परीक्षा विभाग को कुछ लेना नहीं है। बहुत सी समस्या आई थी। बहुत छात्रों का सुधार किया गया है। कॉलेज वालों को इसमें देखना चाहिए था कि कैसे एक ही रोलनंबर के दो छात्रों का नामांकन लिया जा रहा है।
-प्रो. विनय कु सिंह, परीक्षा नियंत्रक, पीयू
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/two-students-of-ds-college-allotted-same-roll-number-there-will-be-problem-in-giving-part-2-examination-127847827.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/
0 Response to "डीएस कॉलेज के दो छात्रों को एक ही रोल नंबर किया आवंटित, पार्ट-2 की परीक्षा देने में होगी परेशानी"
Post a Comment