Popular Posts

दैनिक भास्कर द ग्रेट पूजा उत्सव शॉपिंग एक्सपीरिएंस आज से शुरू, सुरक्षा मानकों के साथ सज-धजकर दुकानें हैं तैयार

दैनिक भास्कर द ग्रेट पूजा उत्सव शॉपिंग एक्सपीरिएंस आज से शुरू, सुरक्षा मानकों के साथ सज-धजकर दुकानें हैं तैयार

शक्ति स्रोत जगत जननी मां दुर्गा की अाराधना का प्रथम दिन से ही त्योहारों का पावन महीना शुरू हो गया है। त्योहार न सिर्फ हमारे लिए आनंद, उत्साह और उमंग लेकर आता है बल्कि हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। त्योहारों के इस सीजन का इंतजार हम सभी को रहता है। फिर बात चाहे बच्चों की हो या बड़े और बुजुर्गों की। ढेर सारी शॉपिंग के बिना तो किसी त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पिछले कुछ महीनों से कोविड 19 से लड़ने के बाद जिंदगी फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। बाजारें पहले की तरह फिर से गुलजार है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी अपने ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के प्रति सजग है और सरकार के दिशा-निर्देश का पालन कर रहे हैं। ऐसे में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से शुरू होकर छठ पूजा तक चलने वाले त्योहारों के इस सीजन में खरीदारी के अनुभव को और भी रोमांचक तथा यादगार बनाने के लिए दैनिक भास्कर लेकर आया है द ग्रेट पूजा उत्सव शॉपिंग एक्सपीरिएंस। पूजा उत्सव दुकानदारों और ग्राहकों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिसमें दुकानदार अपने आकर्षक ऑफर तथा डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों को भी घर बैठे विभिन्न ऑफर तथा डिस्काउंट की जानकारी मिलती रहती है। 20 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक चलने वाले पूजा उत्सव से जुड़े प्रतिष्ठानों में खरीदारी कर आप भी जीत सकते हैं फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोओवन, मिक्सर ग्राइंडर जैसे ढेरों उपहार।

पूजा उत्सव से जुड़े शहर के इन प्रतिष्ठानों से करें खरीदारी
प्रजेंटिंग पाटनर : श्री लेदर, बीपी स्कूल रोड बेगूसराय
एसोसिएट पाटनर : कुक्कू ट्रेडर
पार्टनर्स
तनिष्क काली स्थान चौक बेगूसराय
साहिबा रोड मास्टर साइकिल डिस्ट्रीब्यूटर, विष्णु रोड, बेगूसराय
स्वास्तिक डिस्ट्रीब्यूटर, हिमालय कोल्ड स्टोरेज कैंपस, पावर हाउस रोड, बेगूसराय
डिस्काउंट स्टोर , हेमरा रोड, बेगूसराय
डी डिजायर फूड आउटलेट जिला परिषद मार्केट बेगूसराय
बॉम्बे ड्रेसेज, मेन रोड, बेगूसराय

पूजा उत्सव से जुड़े प्रतिष्ठानों में करें खरीदारी और जीतें आकर्षक उपहार : दैनिक भास्कर पूजा उत्सव से जुड़े प्रतिष्ठानों में प्रत्येक खरीदारी पर आपको मिलेगा लक्की कूपन। आपको बस इसी लक्की कूपन में अपना नाम, मोबाइल नम्बर जैसी जानकारी भरकर वहां रखे ड्रॉप बॉक्स में डाल देना है। लक्की ड्रॉ के माध्यम से कूपन निकालकर भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया जायेगा। विजेताओं को मिलेगा वाशिंग मशीन, माइक्रो ओवन, कूलर, आरओ, गैस स्टोव, मिक्सर ग्राइंडर, इंडक्शन कूक टॉप जैसे घरेलू इस्तेमाल में आने वाले ढेरों सारे आकर्षक उपहार। विजेताओं को उनका उपहार दैनिक भास्कर द्वारा प्रदान किया जायेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/dainik-bhaskar-the-great-pooja-utsav-shopping-experience-starting-today-shops-are-ready-with-safety-standards-127832160.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/

0 Response to "दैनिक भास्कर द ग्रेट पूजा उत्सव शॉपिंग एक्सपीरिएंस आज से शुरू, सुरक्षा मानकों के साथ सज-धजकर दुकानें हैं तैयार"

Post a Comment