दरौंदा में 725 लोगों पर 107 की हुई कार्रवाई
3 नवंबर को दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है। इसके लिए लगातार थाना क्षेत्र में मौजूद शरारती तत्वों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध निषेधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में कार्रवाई करते हुए दरौंदा पुलिस द्वारा 725 व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ 107 के तहत कार्रवाई की गई है। इसकी जानकारी देते थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के विभन्न गांवों से अब तक 725 शरारती तत्वों की पहचान कर 107 की करवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज को प्रतिवेदन भेजा गया है। तथा 7 लोगों के खिलाफ सीसीए की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गई है उनसे 25 हजार रुपये का बाउंड भरवाया जाएगा। अगर चुनाव के दौरान उनके द्वारा किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने का प्रयास किया जाएगा तो वैसे लोगों से 25 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूल की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस इलाके के अन्य शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/action-taken-on-725-people-in-daronda-107-127782762.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/
0 Response to "दरौंदा में 725 लोगों पर 107 की हुई कार्रवाई"
Post a Comment