27 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
05 October, 2020
Comment
नगर थाना की पुलिस ने नगर के वार्ड 27 रामधाम मुहल्ला व रत्नमाला तथा सोझीघाट में छापेमारी कर 27 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो धंधेबाज भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष आनन्द कुमार ने बताया की थाना एवं विशेष टीम के द्वारा छापेमारी कर नगर के रामधाम मंदिर मोहल्ला से अंसारी बैठा के पास से 13 लीटर चुलाई शराब बरामद किया। तथा थाना क्षेत्र के सोझी घाट एवं रतनमाला मोहल्ला से क्रमशः 9 लीटर एवं 5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया।
इसमें गौरीशंकर यादव अहिरौलिया निवासी को सोझीघाट से गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं दो धंधेबाज पुलिस को देखते हीं फरार हो गए।इस संबंध में बगहा थाना कांड सं 581 व 582/20 अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/a-businessman-arrested-with-27-liters-of-liquor-127782759.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/
0 Response to "27 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार"
Post a Comment