Popular Posts

अभिनव आयुष को जेईई में मिला 448वां रैंक

अभिनव आयुष को जेईई में मिला 448वां रैंक

जिले के एक शिक्षक पुत्र अभिनव आयुष ने आईआईटी जेईई में सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।अभिनव को आईआईटी 2020 में 448 वां रैक मिला है।अभिनव के पिता अरूण कुमार वर्मा नौतन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर दुबौलिया में प्रधानाध्यापक हैं। जबकि मां रुपाली वर्मा गृहिणी हैं। अपने माता-पिता की दूसरी संतान अभिनव ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा भी बेहतर अंक के साथ उत्तीर्ण की है। बारहवीं बोर्ड में अभिनव को 97 फीसद अंक मिले थे।

बारहवीं बोर्ड में उसे अंग्रेजी में 97, गणित में 98, भौतिकी में 95, रसायन शास्त्र में 95 तथा शारीरिक शिक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ था। अभिनव के पिता अरूण कुमार वर्मा स्वयं भी एक चर्चित शिक्षक हैं। विद्यालय में एमडीएम के बेहतर संचालन को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित भी किया था। श्री वर्मा ने बताया कि अभिनव शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहा है। अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार प्रयास उसकी खासियत रही है। यही वजह है कि उसने यह उपलब्धि हासिल कर हमें इतराने का अवसर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/abhinav-ayush-gets-448th-rank-in-jee-127782750.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/

0 Response to "अभिनव आयुष को जेईई में मिला 448वां रैंक"

Post a Comment