Popular Posts

पटना से तीन दिन बाद आई रिपोर्ट में एक साथ 15 में मिला वायरस, इनमें शहर के छह मरीज

पटना से तीन दिन बाद आई रिपोर्ट में एक साथ 15 में मिला वायरस, इनमें शहर के छह मरीज

जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर हुई कोविड-19 जांच में 20 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले हैं। कई दिनों बाद बाद पटना आरएमआरआई से आई आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में एक साथ 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक साथ 15 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट में सीवान सदर के 6, जीरादेई के एक, पचरुखी के पांच, रघुनाथपुर के 1 तथा दरौली का एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। 2 अक्टूबर को 276 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान में कई माह से महाराजगंज पीएससी , दरौदा , हुसैनगंज ,रघुनाथपुर,दरौली तथा सदर अस्पताल में रैपिड किट से जांच में निगेटिव आए कुछ लोगों का ही सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है। आईसीएमआर के गाइड लाइन के अनुसार रैपिड किट से जांच में निगेटिव आए सभी सैंपल की आरटी पीसीआर जांच करानी आवश्यक है। रोज करीब ढाई हजार से तीन हजार लोगों की जांच रैपिड किट से की जाती लेकिन आरटी पीसीआर जांच के लिए ढाई सौ से 300 सैंपल को ही पटना भेजा जाता है। सदर अस्पताल के ट्रू नेट लैब में जांच में सोमवार को जांच में 01 व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सोमवार को जिले में 3228 व्यक्तियों की जांच रैपिड एंटीजन किट से इसमें 04 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले. इस दौरान 190 सैंपल टू नेट तथा 314 सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए लिया गया।

हर दिन 475 सैंपल जांच का रखा गया है लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी पीसीआर जांच के लिए 300 तथा ट्रू नेट जांच के लिए 175 सैंपल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अबतक एंटीजन किट से एक लाख 21 हजार सैंपलों की जांच हो चुकी है.इसमें 3841 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है. इसमें से करीब 3702 व्यक्ति कोरोना से जंग जीत चुके हैं।करीब 27 कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में अभी 118 से अधिक व्यक्ति कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

थ्री लेयर वाले कपड़े से बना मास्क का करें इस्तेमाल
कोरोना संक्रमण का प्रसार अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी बढ़ोतरी रही है। लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। इसलिए मास्क का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। जब तक कोरोना का वैक्सीन नहीं आ जाता तब तक सुरक्षा व सर्तकता हीं कोरोना का बेहतर इलाज है। घर पर साफ कपड़े से भी थ्री लेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। संक्रमण रहित लोगों के लिए यह घरेलू मास्क सुरक्षित है। कपड़े को तीन बार फोल्ड कर रबर बैंड और पिन की सहायता से यह मास्क बनाया जा सकता है।

अधिकारी दुकान और बाजार में नहीं करते हैं छापेमारी
कोरोना का संक्रमण रोकने को लेकर बनाई गई छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी दुकानों और बाजार में छापेमारी नहीं करते। इसके चलते न तो दुकानदार मास्क लगाते हैं और न ही ग्राहक। उन्हें ऐसा लगता है कि कोरोना है ही नहीं। ज्ञात हो कि गाइडलाइन का पालन नहीं करनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए दुकान सील करने का भी प्रावधान है। बावजूद इसके लोग अनदेखी कर रहे हैं। कई लोग मास्क गले में लटकाकर चलते हैं। पुलिस को देखते ही मुंह और नाक को उससे ढकते हैं।

मास्क का सही डिस्पोजल जरूरी
सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने कहा बाजार में बिक रहे थ्री लेयर मास्क व एन 95 सहित अन्य मास्क का एक निश्चित चक्र होता है। इससे अधिक समय तक लगाने पर यह खतरनाक साबित हो सकता है। एन 95 मास्क भी लगभग दो से तीन दिनों तक उपयोग के बाद डिस्पोज करना जरूरी है। वातावरण में कई तरह के वायरस संचरण करते हैं। ऐसे में अधिक दिनों तक यह मास्क लगाने से उसमें ये वायरस इकट्ठा हो सकते हैं, जो सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। सामान्य तौर पर कोई व्यक्ति इन मास्क को घर में कहीं भी रख देता है लेकिन इसका सही निस्तारण जरूरी है।

सेनेटाइजर जरूरी नहीं, साबुन से भी हाथ धोने से भागेगा वायरस
एनसीडीओ डॉ जयश्री प्रसाद ने कहा कि बाजार में हर कोई सैनिटाइजर खरीदना चाह रहा है, जिससे इसके दाम भी बढ़ गए। लेकिन साबुन से भी हाथ धोकर कोरोना वायरस सहित अन्य वायरस से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए जो तरीका बताया गया है उसी के अनुसार साबुन से हाथ धोने चाहिए। लोगों को स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आप भीड़ वाली जगह जाने से बचें। हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करें। घर से जाते समय या आने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। कपड़े साफ पहनें। इन बातों का ध्यान रखकर भी बचाव किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three days after the report came from Patna, the virus was found in 15 together, among them six patients of the city


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/three-days-after-the-report-came-from-patna-the-virus-was-found-in-15-together-among-them-six-patients-of-the-city-127782749.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/1_1601913640.jpg

0 Response to "पटना से तीन दिन बाद आई रिपोर्ट में एक साथ 15 में मिला वायरस, इनमें शहर के छह मरीज"

Post a Comment