वन विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक
अंतरराष्ट्रीय वन प्राणी सप्ताह समारोह के अंतर्गत वाल्मीकिनगर टाइगर प्रोजेक्ट जंगल से सटे गांवों में वन विभाग की टीम के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मानपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी सुनील कुमार पाठक के द्वारा जंगल के किनारे चक्रसन, मानपुर, पुरैनिया, जसौली आदि गांवों में वन कर्मियों के साथ जाकर लोगों को वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम और जंगली जानवरों से बचने के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर सुनील पाठक ने लोगों को जंगल की सुरक्षा के साथ-साथ जानवरों की देखभाल के बारे में भी लोगों से अवगत कराया। साथ ही कहा कि जंगल के पेड़ पौधे और जानवर हम सबके लिए बहुत जरूरी है ।इनकी देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है। जंगली जानवर जंगल से भटक कर कभी-कभी रिहायशी इलाके में आ जाते हैं। जिसे मारने के बजाय आप सभी वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करें ताकि उसको रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/forest-department-team-made-people-aware-127782751.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/
0 Response to "वन विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक"
Post a Comment