चौतरवा पुलिस ने 6 कार्टन शराब के साथ कार बरामद की, चालक व तस्कर फरार
चौतरवा थाना की पुलिस ने रविवार की देर शाम वाहन जांच की क्रम में बगहा लौरिया मुख्य मार्ग के कोट माई के समीप चौतरवा में 6 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक कार को बरामद किया है। पुलिस की वाहन जांच देख गाड़ी चालक तथा गाड़ी मालिक गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा। इस दौरान थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बीआर 01 बीओ 6221हुंडई आई 20 कार धनहा की ओर से लौरिया की तरफ जा रही है। कोर्ट माई के समीप मुख्य मार्ग में विधि व्यवस्था प्रभारी भेष नारायण यादव, शिवाकांत सिंह, डीसी राम तथा पुलिस बल के साथ जांच अभियान चलाया गया। शराब लदी कार को छोड़ चालक तथा तस्कर गाड़ी छोड़ गन्ना की खेत का लाभ उठाते हुए भागने में सफल हो गया। गाड़ी के कागजात के आधार पर गाड़ी मालिक तथा चालक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया जा चुका है।
शराब व बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र के लोहियरिया बुनियादी विद्यालय के समीप से पुलिस ने 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक शराब लेकर लोहियरिया चौक के पास बाइक संख्या बी आर 22 ए -2365 के साथ खड़ा है। पुलिस के पहुंचते ही उक्त युवक बाइक स्टार्ट कर भागने लगा।जिसे गस्ती बल के जवानों के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक के पास से तलाशी के क्रम में एक हीरो बाइक से सफेद रंग के झोला में रखा हुआ 180 एम एल का 40 पीस 8 पीएम शराब बरामद हुआ।गिरफ्तार युवक की पहचान कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र के यादो छापर निवासी नागेंद्र साह के लड़के सोनू कुमार के रूप में हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/chautarava-police-recovered-car-with-6-cartons-of-liquor-driver-and-smuggler-absconding-127782760.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/5bettiah-03_1601914064.jpg
0 Response to "चौतरवा पुलिस ने 6 कार्टन शराब के साथ कार बरामद की, चालक व तस्कर फरार"
Post a Comment