250 से अधिक स्कूलों की प्रस्वीकृति का मामला अटका
जिले के 250 से अधिक स्कूलों की प्रस्वीकृति का मामला अटका तीन साल से अधिक से लटका हुआ है। स्कूल प्रस्वीकृति के लिए निर्धारित मापदंडों पर खड़ा उतरने का दावा कर रहे हैं। स्पॉट वेरिफिकेशन समेत अन्य प्रक्रिया की गति धीमी है। बुधवार को एसोसिएशन ऑफ बिहार एकेडमिक इंस्टीट्यूशंस (अबाई) की बैठक में निजी स्कूलों के संचालकों ने समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ के सामने चिंता जताई।
संगठन के अध्यक्ष जीके मल्लिक ने बताया कि 250 से अधिक स्कूल प्रस्वीकृति के लिए दौड़ रहे हैं। डीपीओ ने जल्द ही लंबित मामलों के निष्पादन का आश्वासन दिया। बीपीएल परिवारों के बच्चों के नामांकन के बदले सरकारी अनुदान भुगतान नहीं होने पर भी रोष प्रकट किया गया।
बैठक में आनन्द प्रेप/हाई स्कूल के निदेशक रणधीर कुमार, प्राइमस पब्लिक स्कूल के निदेशक कमल किशोर जीसस एण्ड मेरी एकेडमी के निदेशक मुकुट मणि ने आपत्ति जताई। संरक्षक सुधीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव धर्मवीर कुमार व वीके झा, सह-महासचिव ललन कुमार, सह-कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार, अभय कुमार, विकास कुमार, रूपेश कुमार उपस्थित थे।
स्कूल बोले- एक कॉल पर डॉक्टरी परामर्श की रखेंगे व्यवस्था
15 अक्टूबर के बाद स्कूल खोले जाने को लेकर स्कूलों ने अपनी तैयारियों काे गाइडलाइन के अनुसार पुख्ता बताया है। जीके मल्लिक ने कहा कि सभी स्कूल निकटवर्ती डॉक्टरों और चाइल्ड स्पेशलिस्ट से संपर्क रखेंगे। जरूरत पड़ने पर कॉल के आधार पर डॉक्टरी परामर्श की व्यवस्था होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/approval-of-more-than-250-schools-pending-127791563.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/
0 Response to "250 से अधिक स्कूलों की प्रस्वीकृति का मामला अटका"
Post a Comment