Popular Posts

पुणे के लिए घर से निकला इंटर का छात्र गायब

पुणे के लिए घर से निकला इंटर का छात्र गायब

अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमोहब्बतपुर से पुणे के लिए निकला 17 वर्षीय आदित्य कुमार एक सप्ताह से लापता है। वह इंटर का छात्र है। परिजन अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुणे जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया है।

आदित्य के पिता ने बताया है कि आदित्य अपने दोस्त अमन के कहने पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने पुणे जा रहा था। 28 सितंबर को दानापुर से ट्रेन का टिकट था। 30 सितंबर को उसके दोस्त अमन ने आदित्य के भाई के नंबर पर मैसेज करके पुणे पहुंचने की जानकारी दी।

लेकिन मैसेज मुजफ्फरपुर से ही भेजा गया था। इसके बाद से लगातार दोनों का नंबर बंद है। बालूघाट में बायोलॉजी की कोचिंग में आदित्य का अमन से विवाद हुआ था। उसके लापता होने के बाद जब परिवार के लोगों ने आदित्य के दोस्त से संपर्क किया तो पूरी घटना की जानकारी मिली।

मामले में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आदित्य और अमन दोनों के मोबाइल का टावर लोकेशन निकाला गया है। आदित्य का टावर लोकेशन पुणे स्टेशन के पास मिला है। उसके बाद बंद हो गया। जबकि उसे बुलाने वाले दोस्त अमन का टावर लोकेशन सीतामढ़ी का मिला है।

इधर, सिटी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि जब छात्र पुणे पहुंच कर गायब हुआ है तो मामला पुणे में ही दर्ज होना चाहिए। पीड़ित परिवार की कैसे विधिक मदद की जा सकती है, यह देखेंगे। अहियापुर थानेदार से पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/inter-student-missing-from-home-for-pune-127791558.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

0 Response to "पुणे के लिए घर से निकला इंटर का छात्र गायब"

Post a Comment