दहकते अंगारे पर चलकर इमाम हुसैन के गम में देर रात आग मातम
चैनपुर स्थित इमामबाड़े में चलिसवां की पूर्व संध्या आग मातम का आयोजन किया गया। इस दाैरान बूढ़े, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे या हुसैन की सदा बुलंद करते हुए दहकते अंगारों से नंगे पांव गुजर गए। इमाम के गम में आग मातम किया। इससे पहले मौलाना ने मजलिस को खिताब किया। इसमें उन्होंने बताया, कर्बला में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को शहीद करने के बाद यजीदी जालिमों ने उनके खेमे को आग लगा दी।
इसी आग के अंगारे पर इमाम हुसैन के घर की महिलाएं चलने को मजबूर हुईं। इसी याद में शिया मुस्लिम आग मातम करते हैं। गुरुवार को होने वाले चालिसवां की पूर्व संध्या बुधवार को देर रात तक मजलिस का दौर जारी रहा। हालांकि, गुरुवार को किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकलेगा। हज्जु नवाब साहब मरहूमा के इमामबाड़े व कमरा माेहल्ले में मौलाना वकार अहमद रिजवी ने मजलिस को खिताब किया। इस अवसर चकहसन बंगरा गांव में सीनाजरी मातम पेश किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/fire-weeds-late-in-the-night-of-imam-hussains-gum-by-burning-fire-127791580.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/capture_1602111682.jpg
0 Response to "दहकते अंगारे पर चलकर इमाम हुसैन के गम में देर रात आग मातम"
Post a Comment