40 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल
02 October, 2020
Comment
पुरैनी पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को पूर्वी औराय गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीपकचंद्र दास ने बताया कि विगत कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि पूर्वी औराय का प्रीतम कुमार और बिन्देश्वरी सिंह का पुत्र प्रीतम सिंह शराब की तस्करी करते हैं। गुरुवार की शाम गश्त के दौरान दोनों को एक बाइक पर बोरे में बंद शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों के पास से एक बिना नंबर की बाइक को भी सीज किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एएसआई भरत राम और अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/puraini/news/two-smugglers-arrested-with-40-liters-of-alcohol-jailed-127773560.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/
0 Response to "40 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल"
Post a Comment