सरकार बनी ताे 17 लाख युवाओं को रोजगार : मनोज
27 October, 2020
Comment
मनोजवा आइल बाटे हमरो इज्जत बचाव ए भइया। सुन हो बिहार के लाल फिर से बीजेपी के आशीर्वाद बढ़ाव। इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनी ताे 17 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। ये बातें मंगलवार काे पारू हाईस्कूल परिसर में एनडीए की ओर से चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी ने कही।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह का पक्ष मजबूत करने की लाेगाेंं से अपील की। कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में प्राथमिकी नहीं की गई ताे नीतीश सरकार ने प्राथमिकी करा पुलिस कर्मी को जेल भेजवाया। अध्यक्षता रोहितचंद्र ठाकुर, जबकि संचालन गुडडू ओझा ने किया। शंभु सिंह, जेलेश्वर सिंह, सुनील गुप्ता, प्रदुमन कुशवाहा, विंदेश्वर महतो, मनोज पांडेय, रूपेंद्र कुशवाहा, रामप्रवेश सहनी आदि ने सभा काे संबाेधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/government-forms-17-lakh-youth-jobs-manoj-127856934.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/28/
0 Response to "सरकार बनी ताे 17 लाख युवाओं को रोजगार : मनोज"
Post a Comment