Popular Posts

नीतीश के नेतृत्व में राज्य का संपूर्ण विकास हुआ : हरीश

नीतीश के नेतृत्व में राज्य का संपूर्ण विकास हुआ : हरीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक ओर जहां बिहार का चौमुखी विकास हुआ। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की अगुवाई में आर्थिक मजबूती के साथ एक विकसित देश के रूप में भारत उभर कर सामने आया है। ये बाते रविवार को बरूराज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बस्ती (यूपी) से भाजपा सांसद सह राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने कही।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 28 अक्टूबर को होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए पूरे जोश के साथ लग जाए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू कुशवाहा व संचालन जदयू अध्यक्ष विनय पटेल ने किया। मौके पर कृष्णकुमार चौधरी, गंगा प्रसाद सिंह, संजीव शाही, यशवंत कुमार, रामप्रवेश सहनी आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motipur/news/there-was-complete-development-of-the-state-under-nitishs-leadership-harish-127856931.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/28/

0 Response to "नीतीश के नेतृत्व में राज्य का संपूर्ण विकास हुआ : हरीश"

Post a Comment