Popular Posts

बुजुर्ग व दिव्यांगों से बैलेट पेपर पर मतदान कराने में 80 एनसीसी कैडेट्स की लगी ड्यूटी

बुजुर्ग व दिव्यांगों से बैलेट पेपर पर मतदान कराने में 80 एनसीसी कैडेट्स की लगी ड्यूटी

32 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स चुनाव प्रक्रिया में जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर 18 वर्ष से अधिक के कैडेट्स को जिले के 8 प्रखंडों में ड्यूटी लगाई गई है। 50 कैडेट्स मजिस्ट्रेट के साथ घर-घर पहुंचकर 80 वर्ष के बुजुर्गों एवं दिव्यांगों से बैलेट पेपर पर मतदान करा रहे हैं।

जिला प्रशासन की मानें तो अगर जरूरत पड़ी तो कैडेट्स की संख्या बाद में बढ़ाई भी जा सकती है। इस कार्य में एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, राम मनोहर लोहिया कॉलेज, एसआरपीएस जैंतपुर, बीबी कॉलेजिएट, आरसीएनडी कॉलेज कांटी के सीनियर कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।

यह जानकारी ले. कर्नल मनमोहन ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया, लोगों को चाहिए कि वे कैडेट्स का सहयोग करें। उन्हाेंने बताया, कैडेट्स को हिदायत दी गई कि वे किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं कार्य करेंगे। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उनका कार्य सिर्फ मजिस्ट्रेट की मदद करना है। उन्हें कांटी, मोतीपुर, साहेबगंज, मड़वन, मीनापुर, बोचहां, सरैया, पारू प्रखंडों में एनसीसी कैडेट्स को प्रशासन की मदद के लिए तैनात किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/duty-of-80-ncc-cadets-engaged-in-voting-on-ballot-paper-from-elderly-and-differently-abled-127856938.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/28/

0 Response to "बुजुर्ग व दिव्यांगों से बैलेट पेपर पर मतदान कराने में 80 एनसीसी कैडेट्स की लगी ड्यूटी"

Post a Comment