नि:शक्त संभालेंगे हर विधानसभा क्षेत्र का एक मतदान केंद्र
दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने के लिए विधानसभा चुनाव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक-एक मतदान केंद्र को दिव्यांग मतदान केंद्र के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। इन केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दल के सभी सदस्य दिव्यांग होंगे। जो बूथ चिह्नित किया जाना है वह विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय का मतदान केंद्र होगा। दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाने और निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागी बनाने के लिए यह पहल की गई है। इस संबंध में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी कार्मिक व प्रशिक्षण कोषांग विपिन कुमार राय ने बताया कि पहली बार दिव्यांगों के लिए अलग से मतदान केंद्र चिह्नित किया जा रहा है। इससे दिव्यांगों का मनोबल बढ़ेगा। हम सब बेहतर ढंग से मतदान संचालित करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि 50 केंद्रो पर केवल महिलाओं को तैनात किया जाएगा। वहां पर वे ही सभी कार्य को चुनाव के मतदान के दौरान संभालेंगी।
छुट्टी के कारण छह दिन ही होगा नामांकन
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र के लिए 09 अक्टूबर से नामांकन शुरू होने जा रहा है। लेकिन छुट्टी के कारण 10 और 11 अक्टूबर को नामांकन नहीं हो सकेगा। इसके कारण 09, 12, 13, 14,15 और 16 अक्टूबर को ही निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष नामांकन कराया जा सकता है। नामांकन के दौरान हर गतिविधियों की वीडयोग्राफी भी कराई जाएगी। निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयु्क्त दीपक कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान प्रस्तावक विधानसभा क्षेत्र का ही होना चाहिए।
अनुपस्थित डीपीओ को एडीएम ने दिया नोटिस
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा राजेंद्र सिंह विधानसभा निर्वाचन 2020 में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्य से पिछले पांच दिनों से अनुपस्थित है। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस किया है। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी करते हुए कहा है कि पिछले पांच दिनों से लगातार अनुपस्थिति के कारण प्रशिक्षण कार्य का अनुश्रवण व देखरेख काफी प्रभावित है।
अर्द्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां पहुंचीं
जिले में अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों का पहुंचना आरंभ हो गया है। जिले में अभी तक अर्द्धसैनिक बलों की पांच कंपिनया पहुंच गई है। इसमें आईटीबीपी के जवान शामिल है। इन अर्द्धसैनिक बलों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ठहराया गया है। इन टीमों के साथ पुलिस जवान क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल रहे है ताकि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांति पूर्ण महौल में संपन्न कराया जा सके। जिला उत्पाद अधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी प्रियरंजन ने बताया कि पांच कंपनियों को सीवान सदर, गुठनी, बड़हरिया, महाराजगंज और सिसवन में एक-एक कंपनी को ठहराया गया है। बताया कि इन कंपनियों के साथ क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा और इनके सहयोग से फरार अभियुक्ताें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। कहा कि हमलोगों की प्राथमिकता है कि चुनाव को जिले में भयमुक्त व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/disabled-will-handle-one-polling-station-in-every-assembly-constituency-127782772.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/5_1601914485.jpg
0 Response to "नि:शक्त संभालेंगे हर विधानसभा क्षेत्र का एक मतदान केंद्र"
Post a Comment