10 से 17 तक सबाैर से कहलगांव तक हाेगी NH की मरम्मत, नहीं चलेंगे भारी वाहन
एनएच 80 की मरम्मत का काम 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। सबाैर से कहलगांव प्रखंड के रामजानीपुर तक 30 किलाेमीटर एनएच की मरम्मत हाेगी। इस कारण एक सप्ताह तक एनएच पर ट्रैक्टर सहित सभी भारी वाहनाें के आवागमन पर राेक रहेगी।
10 अक्टूबर की सुबह छह बजे से 17 अक्टूबर की सुबह पांच बजे तक वाहनाें का अावागमन नहीं हाेगा। मंगलवार काे डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। एनएच पथ निर्माण विभाग के इंजीनियराें व ट्रक एसाेसिएशन के प्रस्ताव काे डीएम ने मंजूरी दे दी। पलक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड अमलाेरी सीवान के द्वारा मरम्मत के लिए स्टाेन काे जमा किया गया है।
इस दाैरान वैकल्पिक मार्ग भी तय किया गया है। बैठक में ट्रक समेत भारी वाहनाें के आवागमन काे लेकर जिला ट्रक ऑनर एसाेसिएशन का भी सुझाव लिया गया तथा इसे मान लिया गया। एसाेसिएशन के अध्यक्ष दीपनारायण सिंह ने बताया कि हर ट्रक मालिक एनएच की मरम्मत में हर संभव सहयाेग देंगे। उन्हाेंने बताया कि बैठक में एसाेसिएशन की ओर से वे तथा महासचिव श्वेत कमल उपस्थित थे।
इन वैकल्पिक मार्गाें से चलेंगी गाड़ियां
लाेडेड भारी वाहनाें के लिए
पहला रूट : मिर्जाचाैकी-पीरपैंती-बाराहाट-कछुआ चाैक-गाेड्डा-पंजवारा-भैरा माेड़-जगदीशपुर से भागलपुर
दूसरा रूट : पीरपैंती-बाराहाट-कछुआ चाैक-गाेड्डा-हंसडीहा-बांका-जगदीशपुर-भागलपुर
अनलाेडेड भारी वाहनाें के लिए
पहला रूट : भागलपुर-गाेराडीह-सन्हाैला-हनवारा-सनजी हाेते हुए किर्तिनियां व मिर्जाचाैकी
दूसरा रूट : गाेराडीह-सन्हाैला-हनवारा-सनजी माेड़ हाेते हुए ठाकुरगंज गंगटी व मिर्जाचाैकी
फ्लाई ऐश वाले वाहन नहीं चलेंगे
डीएम ने इसे लेकर एसएसपी, नगर आयुक्त एसडीओ, एनटीपीसी के महाप्रबंधक आदि काे पत्र लेकर इसकी जानकारी दी है। कहा है कि एनएच की जर्जर स्थिति काे देखते हुए इसकी मरम्मत काे लेकर भारी वाहनाें काे राेका गया है। इस अवधि में एनटीपीसी कहलगांव से निकलने वाले फ्लाई ऐश वाले भारी वाहनाें का भी आवागमन नहीं हाेगा।
24 घंटे कराया जाए काम
डीएम ने एनएच के कार्यपालक अभियंता से कहा है कि तय अवधि में मरम्मत का काम पूरा हाे इसके लिए ठेकेदार से 24 घंटे यानी दिन रात काम कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता ने डीएम काे बताया कि पूरी सड़क काे पांच जाेन में बांट कर काम कराया जाएगा। हर जाेन में एक-एक जेई की तैनाती की जाएगी। मरम्मति के हर दिन की रिपाेर्ट डीएम ने मांगी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/nh-to-be-repaired-from-sabair-to-kahalgaon-from-10-to-17-heavy-vehicles-will-not-run-127788439.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_download-9_1602025059.jpg
0 Response to "10 से 17 तक सबाैर से कहलगांव तक हाेगी NH की मरम्मत, नहीं चलेंगे भारी वाहन"
Post a Comment