Popular Posts

फरक्का व जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भी चलेगी, पर्व को देखते हुए लिया गया फैसला

फरक्का व जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भी चलेगी, पर्व को देखते हुए लिया गया फैसला

पश्चिम बंगाल सरकार की अनुमति के बाद पूर्व रेलवे ने 12 अक्टूबर से फरक्का एक्सप्रेस, न्यू फरक्का एक्सप्रेस और जमालपुर-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस काे चलाने की मंजूरी दे दी है। इन ट्रेनाें काे स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जाएगा। इसके लिए 8 अक्टूबर से टिकट मिल सकेगा।

इससे दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियाें काे बड़ी राहत मिली है। मालदा के डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन का नंबर पुराना वाला है। सिर्फ पहला डिजिट 1 के बदले 0 लगाना हाेगा। मालूम हाे कि एक अक्टूबर से ही तीन ट्रेनाें काे चलाना था, लेकिन बंगाल सरकार से अनुमिति नहीं मिली थी। बाद में रेल मंत्रालय काे हस्तक्षेप करना पड़ा था। किऊल में नन इंटरलाॅकिंग वर्क काे लेकर 15 मार्च से फरक्का व लाॅकडाउन के बाद 23 मार्च से जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस नहीं चल रही थी।

जानिये... किस-किस दिन चलेगी फरक्का व न्यू फरक्का एक्सप्रेस

  • 12 अक्टूबर काे मालदा टाउन से दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 03413 फरक्का एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर हाेकर चलेगी। यह प्रत्येक साेमवार, गुरुवार और शनिवार काे चलेगी।
  • 14 अक्टूबर काे यह दिल्ली से मालदा टाउन के लिए ट्रेन नंबर 03414 के नाम से सुल्तानपुर के रास्ते वापस हाेगी। यह प्रत्येक बुधवार, शनिवार और साेमवार काे चलेगी।
  • 13 अक्टूबर काे ट्रेन नंबर 03483 न्यू फरक्का एक्सप्रेस बनकर वाया फैजाबाद मालदा टाउन से दिल्ली के लिए प्रत्येक शुक्रवार, शानिवार, मंगलवार और बुधवार काे चलेगी। वापसी में इसी रूट से ट्रेन नंबर 03484 बनकर 15 अक्टूबर काे दिल्ली से खुलेगी और प्रत्येक रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार काे चलेगी।

बाेर्ड की अनुमति के बाद अन्य ट्रेनें भी चलेंगी

भागलपुर रेलखंड पर ब्रह्मपुत्र और विक्रमशिला एक्सप्रेस के बाद दिल्ली जाने के लिए फरक्का तीसरी ट्रेन हाेगी। जबकि हावड़ा जाने के लिए जमालपुर सुपर पहली ट्रेन हाेगी। अन्य ट्रेनाें काे चलाने की भी याेजना है। बाेर्ड की अनुमति के बाद उसे भी चलाया जाएगा। -यतेंद्र कुमार, डीआरएम, मालदा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farakka and Jamalpur-Howrah Express will also run, decision taken in view of the festival


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/farakka-and-jamalpur-howrah-express-will-also-run-decision-taken-in-view-of-the-festival-127788430.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_0train111_1602024772.jpg

0 Response to "फरक्का व जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भी चलेगी, पर्व को देखते हुए लिया गया फैसला"

Post a Comment