Popular Posts

पुलिस अधिकारियों के साथ डीआईजी ने की बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में बाधा पैदा करने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के साथ डीआईजी ने की बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में बाधा पैदा करने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर डीआईजी सुजीत कुमार ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव आयोग की ओर से जारी एसओपी के अनुपालन को लेकर डीआईजी ने थानावार तैयारियों का रिव्यू किया।

पत्रकारों से बात करते हुए डीआईजी ने कहा कि चुनाव में फोर्स की कमी नहीं है। सीपीएमएफ के साथ-साथ बीएमपी, बिहार पुलिस के जवानों को चुनाव में लगाया गया है। शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में बाधा पैदा करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव से पूर्व ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

क्राइम कंट्रोल एक्ट के साथ-साथ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। सीमा पर चेकिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। शराब तस्करी और तस्करों पर अंकुश के लिए निर्देश दिये गए हैं। दियारा और दुरुह इलाके में पेट्रोलिंग की जा रही है।

गंगा और कोसी में नाव से गश्त लगाकर सीमा पर नजर रख रही है। डीआईजी ने कहा कि चुनाव के दौरान हथियार के सत्यापन का काम हो रहा है। बैठक में एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज, सिटी एएसपी पूरन झा, एएसपी भरत सोनी, विधि-व्यवस्था डीएसपी नेसार अहमद शाह, कहलगांव एसडीपीओ आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DIG's meeting with police officers, strict action will be taken against those who obstruct fair and peaceful elections


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/digs-meeting-with-police-officers-strict-action-will-be-taken-against-those-who-obstruct-fair-and-peaceful-elections-127788445.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/71_1602025214.jpg

0 Response to "पुलिस अधिकारियों के साथ डीआईजी ने की बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में बाधा पैदा करने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई"

Post a Comment