मैरवा में पैर फिसलने से पानी में गिरे युवक की मौत
27 September, 2020
Comment
धमौर के कछार में लगे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह धमौर के नंदकिशोर यादव का 24 वर्षीय पुत्र संजय यादव था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह डूब गया। ग्रामीणों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव में ही पानी भरा हुआ है। धमौर के पूरब टोला से डीह पर जाने वाले रास्ते में जलजमाव है। झरही नदी के नजदीक नदी होने के कारण पानी का बहाव भी तेज है। रविवार की दोपहर संजय कछार में पानी में नहा रहे बच्चों को डूबने से आगाह करने गया था। इसी बीच पूरब पुलिया के पास उसका पैर फिसला गया तथा वह गहरे पानी में चला गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/slipping-foot-in-marwah-kills-young-man-in-water-127758287.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/
0 Response to "मैरवा में पैर फिसलने से पानी में गिरे युवक की मौत"
Post a Comment