Popular Posts

मुखिया को दौड़ा-दौड़ाकर मारीं 8 गोलियां ग्रामीणों ने की सड़क जाम, पुलिस को खदेड़ा

मुखिया को दौड़ा-दौड़ाकर मारीं 8 गोलियां ग्रामीणों ने की सड़क जाम, पुलिस को खदेड़ा

रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महाराजगंज की बलऊ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ दहारी सिंह को गोलियों से भून डाला। मुखिया के सीने, चेहरे, कमर, पीठ व पेट में आठ गोलियां लगी हैं। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। बदमाशों ने सीवान-पैगंबरपुर मार्ग पर दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत पुल पर घटना को अंजाम दिया। महाराजगंज के राजद नेता सह मुखिया दहारी सिंह महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के करीबी थे। मुखिया के छोटे भाई उमेश सिंह ने बताया कि घटना के समय मुखिया सुनील सिंह अपनी बुलेट बाइक से थे और गांव के ही मित्र प्रभुराय को बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस पकड़वाकर सीवान से महाराजगंज लौट रहे थे। वर्ष 2016 में प्रदीप यादव को हराकर वह पहली बार मुखिया बने थे। पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि पुलिस सक्रिय होती तो शायद घटना नहीं होती। मुखिया का चुनाव जीतने के बाद से ही विवाद चल रहा था।

करसौत पुल पर आगजनी कर जताया आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सीवान पैगंबरपुर मुख्यपथ पर करसौत पुल के समीप आगजनी कर सड़क को पूरी तरह से जाम कर कई घंटों तक आवागमन को बाधित कर दिया। मुखिया की हत्या से नाराज आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े रहे। जिसमें पुलिस को कुछ समय के लिए नाराज लोगों की आक्रोश भी झेलने को मिली। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आक्रोशित एसपी के आने तक शव नहीं उठाने की बात कह रहे थे। मामले की जानकारी पर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ रामबाबू कुमार अपर अनुमंडल पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशितो को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे।

गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए कुछ दूर भागे, फिर भी बदमाशों ने दौड़ाया
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वे सीवान की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान करसौत पुल के समीप अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मुखिया की बाइक को ओवरटेक किया और उनकी बुलेट में पीछे से धक्का मार का गिरा दिया। गिरते ही मुखिया पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद मुखिया सड़क पर ही अपनी बाइक छोड़कर तकरीबन 10 मीटर तक भागे भी थे। परंतु, अपराधियों ने उनका पीछा करते उनके सीने, कमर, कांख, चेहरे और पीठ पर गोली मार दी। इसके बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से सीवान की तरह भाग गए। अपराधियों ने दोनों हाथों में पिस्टल थी।

तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे सुनील सिंह, तीन बच्चों में एक की हुई शादी
तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बीडीसी मेंबर के बाद पहली बार मुखिया बने थे। सुनील सिंह मुखिया के एक पुत्र तथा दो पुत्री है। जिसमें बड़ी पुत्री सपना कुमारी की शादी 3 वर्ष पूर्व ही हो गई है। वही एक पुत्री 17 वर्षीय पुनीत कुमारी और पुत्र सुमित कुमार 15 वर्षीय है। जो हाल ही में सीबीएससी बोर्ड का परीक्षा दिया है। मुखिया सुनील सिंह की मृत्यु हो जाने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी प्रतिमा देवी तथा माता सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुखिया की हत्या के विरोध में सड़क जाम किए ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/maharajganj/news/8-bullets-fired-at-the-headman-the-villagers-killed-the-road-jam-drove-the-police-127758291.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/2_1601222694.jpg

0 Response to "मुखिया को दौड़ा-दौड़ाकर मारीं 8 गोलियां ग्रामीणों ने की सड़क जाम, पुलिस को खदेड़ा"

Post a Comment