Popular Posts

नए लुक में दिखेगी बलथर से नरकटियागंज जाने वाली सड़क

नए लुक में दिखेगी बलथर से नरकटियागंज जाने वाली सड़क

सिकटा विधानसभा क्षेत्र के बलथर से नरकटियागंज तक जाने वाली सड़क अब पथ निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में स्थानांतरित हो गई है। स्थानीय विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने बताया कि बलथर से नरकटियागंज जाने वाली उन्नीस किलोमीटर सड़क अब नए लुक में दिखेगी ।इस सड़क को पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क के नवीकरण और चौड़ीकरण के लिए 13 करोड 19 लाख 36 हजार की राशि तय भी हो गई है।

सड़क का बनाने के लिए टेंडर फाइनल हो गया है। अब जल्द ही क्षेत्र के लोगों को नरकटियागंज बलथर का मुख्य पथ नए लुक में दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए फिर बलथर से रक्सौल तक सड़क का कायाकल्प करवाया जाएगा। सामरिक दृष्टि से बलथर नरकटियागंज सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है। अनुमंडल जाने वाली सड़क की चौड़ाई बहुत कम थी। जिसको लेकर विधायक मंत्री खुर्शीद आलम ने पथ निर्माण विभाग से संपर्क कर पीडब्ल्यूडी में हस्तांतरित करवाये। अब सड़क चौड़ा होने के साथ-साथ नये लुक में दिखाई देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-road-from-balther-to-narkatiaganj-will-be-seen-in-the-new-look-127701730.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/

0 Response to "नए लुक में दिखेगी बलथर से नरकटियागंज जाने वाली सड़क"

Post a Comment