चौतरवा थाना में किया गया शस्त्रों का भौतिक सत्यापन
09 September, 2020
Comment
बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को शस्त्रों का भौतिक सत्यापन चौतरवा थाना परिसर में किया गया। थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के क्रम में 51 आम्र्स का सत्यापन किया गया। शस्त्रों की भौतिक सत्यापन कराने को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ थाना परिसर में डटी रही। तथा शांति पूर्ण माहौल मे शस्त्रों का भौतिक सत्यापन संपन्न किया गया। कोविड 19 की वैश्विक बढ़ती महामारी के मद्देनजर भौतिक सत्यापन के दौरान सोशल ङिस्टेसिग का पालन किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/physical-verification-of-weapons-done-in-chautarawa-police-station-127701729.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/
0 Response to "चौतरवा थाना में किया गया शस्त्रों का भौतिक सत्यापन"
Post a Comment