Popular Posts

बीडीओ-थानाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना खत्म

बीडीओ-थानाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना खत्म

मधुबनी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को भी अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर मधुबनी प्रखंड के सर्व दलीय संघ के सदस्यों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। लेकिन बुधवार की देर शाम बीडीओ विनय कुमार सिंह व धनहा थानाध्यक्ष ने धरने पर बैठे लोगों से धरना समाप्त करने के लिए अपील किया। इस दौरान बीडीओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि संघ के मांगो का एक-एक प्रतिलिपि सभी विभाग को भेज दी गई है। विभाग जल्द ही जांच कर उस पर कार्रवाई करेगा। जिसके बाद सर्वदलीय संघ के सदस्यों ने धरना को समाप्त किया। इससे पहले 19 जून को सर्वदलीय संघ के सदस्यों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए डीएम, एसडीएम, एसपी व मधुबनी बीडीओ को एक आवेदन सौंपा था।

लेकिन जब सर्वदलीय संघ के सदस्यों की मांगे पूरी नहीं हुई तो इस संघ के सदस्य विवश होकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। अनिश्चितकालीन धरने का नेतृत्व कर रहे सर्वदलीय संघ के सदस्य धनंजय पांडे एवं जितेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि बीडीओ व थानाध्यक्ष के आश्वासन पर हम सभी संघ के सदस्य धरना को समाप्त को समाप्त कर दिए है। लेकिन अगर जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो एक बार फिर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सर्वदलीय संघ के सदस्यों ने बताया कि 19 जून को अपनी मांगों को लेकर हम सभी सदस्य बीडीओ को आवेदन दिए थे। धनंजय पांडे, जितेंद्र गुप्ता, बीरेंद्र तिवारी,हरेन्द्र गुप्ता, बीरेंद्र मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, राम जानकी कैलाश कुर्मी आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The strike ended on the assurance of BDO-SHO


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-strike-ended-on-the-assurance-of-bdo-sho-127701792.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/orig_9bettiah-04_1599671784.jpg

0 Response to "बीडीओ-थानाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना खत्म"

Post a Comment