तालाब में डूबने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
जीबीनगर थाना क्षेत्र के चांचोपाली गांव में रविवार को तालाब में स्नान करने के दौरान दो छात्र डूब गए। डूबे बच्चों को ग्रामीणों ने किसी तरह तालाब से बाहर निकाला। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज सदर अस्पताल मेंच ल रहा है। मृतक छात्र जलालपुर निवासी मनोज बैठा उर्फ करीमन बैठा का पुत्र आशीष कुमार उर्फ क्रांति है। जबकि घायल संतोष बैठा का पुत्र सचिन कुमार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि आशीष और सचिन कुमार दोस्त थे। वे दोनों रविवार को चांचोपाली गांव स्थित तालाब में स्नान करने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में जाने के दौरान दोनों डूब गए। किसी ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को तालाब से निकाला गया और तरवारा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोष बैठा का पुत्र सचिन का इलाज चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/one-dead-due-to-drowning-in-pond-second-serious-127736924.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/
0 Response to "तालाब में डूबने से एक की मौत, दूसरा गंभीर"
Post a Comment