अबतक 1,31,652 की जांच में 3658 में मिला संक्रमण, मात्र 214 केस एक्टिव
जिले में कोरोना वायरस के खिलाफ लोग जंग तेजी से जीत रहे हैं। जिले में पहले की अपेक्षा पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला कम हुआ है। इसमें भी लोग पॉजिटिव पाए जाने के बाद तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। इस वजह से जिलेवासियों को राहत मिली है। जिले में सबसे बड़ी राहत देने वाली बात यह है कि अभी मात्र 214 लोग जिले में पॉजिटिव हैं जिन का इलाज चल रहा है। इनमें से महज एक पॉजिटिव व्यक्ति का इलाज यूनानी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन केंद्र में चल रहा है जबकि 190 लोगों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है और वह ठीक हैं होम आइसोलेशन में उन्हीं लोगों को रखा जाता है जिनके सेहत में सुधार रहता है और उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं रहती है। महाराजगंज स्थित स्पेशल कोविड-19 सेंटर में अभी एक भी मरीज भर्ती नहीं है। इस केंद्र में सभी बेड पर ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। सांस लेने की परेशानी होने पर पॉजिटिव लोगों को इस केंद्र में भर्ती किया जाता है, लेकिन अभी जितने भी पॉजिटिव लोग है। उसमें किसी को भी सांस लेने में परेशानी नहीं है।
जांच में 23 लोग मिले कोरोना से संक्रमित
सीवान| 24 घंटों के के अंदर हुई कोविड-19 जांच में शहर के महादेवा मोहल्ले का एक व्यक्ति सहित 23 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले है। रविवार को बबुनिया मोड़ एवं गोपालगंज मोड़ के समीप कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की कोविड-19 जांच की। दोनों कैंप में करीब 50 व्यक्तियों की कोविड-19 जांच की गई। जांच में सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। सदर अस्पताल के ट्रू नेट लैब में जांच में 12 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले हैं। ट्रू नेट जांच में मैरवा प्रखंड के एक,दरौली का एक,सीवान शहर का एक,आंदर का एक,पचरुखी का एक,गोपालगंज के उचकागांव का एक तथा बड़हरिया का 3 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। 16 सितंबर को आरएमआरआई पटना भेजे गए सैंपल की जांच में 03 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले हैं। रविवार को जिले में 3426 व्यक्तियों की जांच रैपिड एंटीजन किट से इसमें 08 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले। इस दौरान 99 सैंपल टू नेट तथा 301 सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए लिया गया।
पटना के अस्पतालाें में भी नहीं है जिले का एक भी मरीज
कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर इलाज के लिए पटना रेफर किया जाता है। पहले कोई न कोई मरीज पटना के अस्पतालों में इलाज के लिए जरूर भर्ती रहता था, लेकिन इन दिनों पटना के अस्पताल में इस जिले का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। जिले में अभी तक 131652 लोगों की कोरोना वायरस की जांच कराई गई है। इनमें से 3614 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से 3397 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 24 लोगों की मौत हो गई है। इधर 2 सप्ताह से जिले में कोरोना वायरस से एक भी व्यक्ति के मरने की सूचना नहीं है। इससे भी लोगों ने राहत की सांस ली है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारी भी राहत महसूस कर रहे हैं। इधर आरएमआरआई पटना में आरटीपीसीआर जांच के लिए 23466 सैंपल अभी तक जांच के लिए भेजा गया है। इसमें से 23096 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। जबकि 370 सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। इसमें से 1555 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इधर, सदर अस्पताल स्थित ट्रू नेट मशीन में जांच के लिए 11277 सैंपल भेजी गई। इसमें से 11127 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। जबकि 150 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/131652-investigations-so-far-3658-detected-infection-only-214-cases-active-127736923.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/1_1600617948.jpg
0 Response to "अबतक 1,31,652 की जांच में 3658 में मिला संक्रमण, मात्र 214 केस एक्टिव"
Post a Comment