हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
मांझा पुलिस ने अपराध की योजना बनाते सीवान के दो बदमाशों को धर दबोचा। बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाशों में सीवान का विकास गिरि और संतोष शामिल हैं। बदमाशों की निशानदेही पर गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस ने सीवान में भी कई जगहों पर छापेमारी की है। मांझा थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ बदमाश साहपुर बाजार में किसी आपराधिक घटना की अंजाम देने के प्लान बना रहे है। सूचना मिलने के साथ ही टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस मिले। पुलिस की पूछताछ में विकास ने बताया कि वह किसी व्यवसाई को लूटने के लिए आए थे। लूट पाट की घटना को अंजाम देते कि इसके पहले गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस दोनों के अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/two-criminals-arrested-with-weapons-127736925.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/
0 Response to "हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार"
Post a Comment