Popular Posts

राघो सेवा संस्थान में महिला जनप्रतिनिधि के साथ बैठक

राघो सेवा संस्थान में महिला जनप्रतिनिधि के साथ बैठक

शहर के कचहरी रोड स्थित राघो सेवा संस्थान एवं सेंटर फॉर कैटलाईजिंग चेंज के सहयोग से शनिवार को परियोजना कार्यालय में चैंपियन परियोजना के तहत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ महिला जन प्रतिनिधि का एडवोकेसी बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ. कृष्णा मुरारी प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही समेकित बाल विकास परियोजना के महिला सुपरवाइजर रचना निधी, रीता देवी और रिमी भारती आदि भी उपस्थित रहे। जिसे महिला जन प्रतिनिधियों ने उपस्थित अधिकारीयों को संस्था द्वारा चलाये जा रहे ‘थैंक यू कोरोना योद्धा अभियान’ के तहत सम्मान पत्र देकर तथा ताली और थाली बजाकर सम्मनित किया गया l

इस बाबत एसीएमओ डॉ.कृष्णा मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला जनप्रतिनिधियों के द्वारा महिलाओं के जागरूक व अन्य किसी प्रकार के कार्यक्रम में हो रही समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ सम्बन्धी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी महिला प्रतिनिधियों को एक सच्ची चैंपियन बताया। साथ ही उन्होंने कोरोना पर चर्चा कर लोगों को जागरूक भी किया। वहीं, समेकित बाल विकास परियोजना की प्रतिनिधियों ने आंगनवाडी में मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान संस्थान के संचालक निर्मला कुमारी, आकाश कुमार, प्रिंस सहित अन्य लोग शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meeting with women representative at Ragho Seva Sansthan


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/meeting-with-women-representative-at-ragho-seva-sansthan-127714394.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/90_1599954051.jpg

0 Response to "राघो सेवा संस्थान में महिला जनप्रतिनिधि के साथ बैठक"

Post a Comment