Popular Posts

बसपा नेता जदयू में गए, पार्टी बोली- पहले ही निकाल दिया था, मंत्री बोले- दलित व महादलितों का वोट नीतीश कुमार को मिलेगा

बसपा नेता जदयू में गए, पार्टी बोली- पहले ही निकाल दिया था, मंत्री बोले- दलित व महादलितों का वोट नीतीश कुमार को मिलेगा

बिहार सरकार के 3 मंत्रियों (महेश्वर हजारी, संतोष निराला व रमेश ऋषिदेव) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलितों-महादलितों के सर्वमान्य नेता हैं। इस जमात का एक-एक वोट उन्हीं को मिलेगा। वही आगे भी सीएम रहेंगे।’ मंत्री शनिवार को संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस दौरान बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश त्यागी समेत कई नेताओं ने जदयू की सदस्यता ली। मंत्रियों ने लालू-राबड़ी राज को कठघरे में खड़ा किया। कहा- वे सिर्फ दलितों का नाम लेते थे, फोटो खिंचवाते थे, काम नीतीश कुमार ने किया।
उन्होंने कहा- यह उनकी लोकप्रियता, ईमानदारी, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने, उनको सम्मान देने की कोशिश आदि का ही नतीजा है कि अब बसपा के लोग भी जदयू में आने लगे हैं।

मंत्रियों का कहना था कि नीतीश कुमार ने दलितों-महादलितों के लिए स्थानीय स्वशासन की त्रिस्तरीय व्यवस्था में आरक्षण, उद्यमी योजना, परिवहन योजना, हत्या होने पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी योजना पर काम किया। भीमराव आंबेडकर ने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की, पर नीतीश कुमार ने उसे जमीन पर उतारा। वे विकास पुरुष हैं। प्रेस काॅन्फ्रेंस में डॉ. अजय आलोक, नवीन कुमार आर्य आदि भी थे।

बसपा से कोई जदयू में नहीं गया : भरत

बसपा प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने कहा कि पार्टी का कोई नेता जदयू में नहीं गया। जिस राजेश त्यागी के जदयू में शामिल होने की बात सामने आ रही है, उन्हें सालभर पहले बसपा से निकाल दिया गया था। संजय राम और अनंत गोंड पहले से ही जदयू के मेंबर हैं। तीनों न तो पार्टी में किसी पद पर हैं और न ही मेंबर हैं। तीनों बसपा के उपाध्यक्ष और मेंबर होने का झूठा प्रचार किया जा रहा है।

बोले त्यागी- बसपा कमीशन की पार्टी

जदयू में आने के बाद राजेश त्यागी ने कहा- बसपा पहले वाली नहीं रही। अब वह कमीशन की पार्टी हो गई है। हम मरते दम तक जदयू में ही रहेंगे। शनिवार काे सदस्यता लेने वालाें में संजय राम, अनंत कुमार गोंड, अमरेंद्र नारायण श्रीवास्तव, राजकुमार राम, श्रवण कुमार, दिनेश कुमार भगत, प्रमोद कुमार आदि भी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSP leader went to JDU, party bid - had already fired, Minister said - Nitish Kumar will get votes of Dalits and Mahadalits


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bsp-leader-went-to-jdu-party-bid-had-already-fired-minister-said-nitish-kumar-will-get-votes-of-dalits-and-mahadalits-127714397.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/jdu_1599954082.jpg

0 Response to "बसपा नेता जदयू में गए, पार्टी बोली- पहले ही निकाल दिया था, मंत्री बोले- दलित व महादलितों का वोट नीतीश कुमार को मिलेगा"

Post a Comment