ग्रामीण इलाकों में लगातार मिल रहे पॉजिटिव, सैम्पलिंग का दायरा बढ़ाया
ग्रामीण इलाकों में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इस्लामपुर, सिलाव, हरनौत सहित कई प्रखंड में तो अभी भी ज्यादा संख्या में मरीजों की पहचान हो रही है। शनिवार को भी जांच में कई लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसलामपुर में 11 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अधिक से अधिक लोगों की जांच के लिए विभाग द्वारा सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी गयी है। विभाग के सामने समस्या यह है कि लोग जांच कराने से परहेज कर रहे हैं। कुछ जगहों पर तो टारगेट भी पूरा नहीं हो पा रहा है।
वहीं हरनौत के प्रखंड में शनिवार को 140 लोगों का एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। जिसमें महवाचक गांव की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी डा. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि सैदपुर में 100 लोगों की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि हरनौत अस्पताल में 40 की जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना का संक्रमण : दो पुरुष और एक महिला मिले पॉजिटिव
परबलपुर | प्रखंड क्षेत्र में फिर से कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया। शनिवार को 36 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें दो पुरुष व 1 महिला पॉजिटिव आयी है। संक्रमण फैलने के बाद भी स्थानीय प्रशासन सख्त नहीं दिख रही है। कई माह से बंद पशु हाट शनिवार को शुरू कर दिया गया।
महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव
नूरसराय | शनिवार को स्थानीय अस्पताल में 25, प्रखंड क्षेत्र के सरगांव में 15 और बेलसर में 55 सहित कुल 95 लोगों का रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। जिसमें बेलसर गांव के एक 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रखंड क्षेत्र में अब तक संक्रमितों की संख्या 168 हो गयी है।
105 की जांच में 11 पॉजिटिव
इसलामपुर | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा रतनपुरा गांव में शनिवार को रैपिड एंटीजन किट से 150 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रभारी डा. बाल्मिकी प्रसाद ने बताया कि पॉजिटिव मरीज को दवा किट के साथ होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गयी है।
नगरनौसा में 2 लोग मिले संक्रमित
नगरनौसा | प्रखंड के कैला पंचायत के प्रेमन बिगहा व रामचक गांव में शनिवार को कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि शिविर में 137 लोगों का रैपिड एंटीजन जांच की गयी। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
रैपिड एंटीजन जांच में 1 कोरोना पॉजिटिव, सावधानी बेहद जरुरी
राजगीर | शनीवार को रैपिड एंटीजन किट से 95 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रभारी डा. उमेश चंद्र ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में 38 लोगों की जांच की गयी। जिसमें 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जबकि मेयार गांव में 57 लोगो का सैंपल लिया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
112 लोगों की जांच की गई
अस्थावां | स्थानीय अस्पताल में शनिवार को 112 लोगों की जांच की गयी। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। उधर सिलाव में शनिवार को माहुरी पंचायत के बाजितपुर गांव में 27 लोगों की जांच में13 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/continuously-getting-positive-sampling-scope-in-rural-areas-127714390.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/89_1599954022.jpg
0 Response to "ग्रामीण इलाकों में लगातार मिल रहे पॉजिटिव, सैम्पलिंग का दायरा बढ़ाया"
Post a Comment