Popular Posts

बीकॉम में नामांकन और सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, छात्राओं की परीक्षा और नामांकन ऑफलाइन होगा

बीकॉम में नामांकन और सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, छात्राओं की परीक्षा और नामांकन ऑफलाइन होगा

पटना वीमेंस कॉलेज में बुधवार से बीकॉम में ऑफलाइन नामांकन शुरू होगा। हर एक घंटे में 20 छात्राओं को इंट्री मिलेगी। छात्राएं अभिभावक के साथ आ सकती हैं। उन्हें मास्क पहनकर रखना है। कोरोना को लेकर सारे नियमों का पालन करना है। 23 से 26 सितंबर तक नामांकन हाेगा।

पहली लिस्ट में 403 छात्राओं का चयन किया गया है। वहीं, दूसरे और चौथे सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाएं भी आज से ही शुरू हो रही हैं। इसमें बीएड, एमए होम साइंस, पीजीडीएफडी और पीजीडीसीए की छात्राएं शामिल होंगी। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सिस्टर मारिया रश्मि ने बताया कि छात्राओं की परीक्षा और नामांकन ऑफलाइन होगा।

इसके लिए सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। बिना मास्क के इंट्री नहीं मिलेगी। एक क्लास में 24 छात्राओं और बड़े हॉल में 56 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था हुई है।

टीएनबी में बीसीए, बायाेटेक के लिए नामांकन आज से
टीएनबी काॅलेज ने बीसीए और बीएससी बायाेटेक में नामांकन के लिए कटऑफ मंगलवार काे जारी कर दिया। नामांकन बुधवार से 28 सितंबर तक चलेगा। नामांकन शुल्क बीसीए के लिए 10500 और बायाेटेक के लिए 16500 रुपए है। कटऑफ सामान्य काेटि में बीसीए के लिए 74.40, बायाेटेक के लिए 68.60 %है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना वीमेंस कॉलेज (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bcom-enrollment-and-semester-examinations-from-today-girl-students-exam-and-enrollment-will-be-offline-127745352.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/23/orig_j-d-womens-college-patna15799364761579936633_1600815369.jpg

0 Response to "बीकॉम में नामांकन और सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, छात्राओं की परीक्षा और नामांकन ऑफलाइन होगा"

Post a Comment