कंपार्टमेंटल में आज 12वीं में केमेस्ट्री का पेपर, मंगलवार को पटना जोन में 34 हजार से ज्यादा परीक्षाथियों ने परीक्षा दी
सीबीएसई की 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। पटना में 15 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इनमें संत माइकल, डीएवी, बाल्डविन एकेडमी शामिल थे। 9 बजे तक विद्यार्थियों को केंद्र पर पहुंचना था, पर बारिश की वजह से कुछ को देर हुई। हालांकि, विद्यार्थी समय से सेंटर पहुंच गए थे। कुछ केंद्रों में 10 से 15 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
पूरे पटना जोन में 34,500 के करीब परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों ने सोशल साइंस की परीक्षा दी। वहीं 12वीं के विद्यार्थियों ने फिजिक्स, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, गणित व अन्य विषयों की परीक्षा में बैठे। पटना से लगभग 4250 परीक्षार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों की मानें तो प्रश्नपत्र ओवरऑल अच्छा था।
बुधवार को 12वीं में केमेस्ट्री और बिजनेस स्टडी की परीक्षा होगी। 10वीं के विद्यार्थी साइंस और हिंदी विषय की परीक्षा देंगे।
परीक्षा के दौरान सेनेटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्टूडेंट्स को सेंटर में प्रवेश दिया गया। एक कमरे में केवल 12 परीक्षार्थी ही बैठे। विद्यार्थी अपने साथ पॉकेट हैंड सेनेटाइजर, पारदर्शी बोतल में पीने का पानी और ग्लव्ज पहनकर आए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/today-in-compartmental-chemistry-paper-in-12th-more-than-34-thousand-examinations-in-patna-zone-on-tuesday-127745382.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/23/orig_cbse1579619148_1600815836.jpg
0 Response to "कंपार्टमेंटल में आज 12वीं में केमेस्ट्री का पेपर, मंगलवार को पटना जोन में 34 हजार से ज्यादा परीक्षाथियों ने परीक्षा दी"
Post a Comment