बीएड के लिए काउंसिलिंग तीन से, अनारक्षित श्रेणी की फीस 1000 रुपए, रिजल्ट 30 सितंबर काे, 328 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
राज्य के 328 सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा मंगलवार को हुई। नोडल सेंटर ललित नारायण मिथिला विवि की ओर से आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के लिए पटना के अलावा गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा, छपरा, दरभंगा, मधेपुरा, मुंगेर एवं पूर्णिया में कुल 278 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
इसमें सबसे अधिक 84 परीक्षा केंद्र पटना में थे। परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जिन्हें ओएमआर शीट पर जवाब देने के लिए दो घंटे का वक्त तय किया गया था। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन किया गया। अब सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के परिणाम का इंतजार है जो 30 सितंबर को जारी होगा।
इसके बाद तीन अक्टूबर से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अनारक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए, एससी व एसटी अभ्यर्थियों को 500 रुपए और अन्य कैटेगरी के सभी अभ्यर्थियों को 750 रुपए शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद कॉलेजों का चयन करना होगा। कॉलेज के चयन के बाद वरीयता के आधार पर प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक और एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा।
बीआरएयू में 57 कॉलेज
बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय सबसे ऊपर है। यहां 57 कॉलेजों में नामांकन इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर होना है। जबकि कॉलेजों की संख्या के मामले में पाटलिपुत्र विवि दूसरे नंबर पर है, जिसके अंतर्गत 54 कॉलेज हैं। वहीं पटना विवि में बीएड के लिए तीन कॉलेज हैं। पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज अकेला ऐसा कॉलेज है जहां पढ़ने के लिए कोई फीस नहीं ली जाती। पटना विवि में बीएड सामान्य पाठ्यक्रम में शामिल है और राज्य सरकार द्वारा छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने की योजना का पूरा लाभ भी मिलता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/counseling-for-bed-from-three-unreserved-category-fee-of-1000-rupees-result-september-30-admission-in-328-colleges-127745337.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/23/orig_0521pu_1600815113.jpg
0 Response to "बीएड के लिए काउंसिलिंग तीन से, अनारक्षित श्रेणी की फीस 1000 रुपए, रिजल्ट 30 सितंबर काे, 328 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला"
Post a Comment