Popular Posts

मुजफ्फरपुर में बाढ़-जलजमाव से जर्जर सड़कों की एक सप्ताह में करें मरम्मत

मुजफ्फरपुर में बाढ़-जलजमाव से जर्जर सड़कों की एक सप्ताह में करें मरम्मत

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ व जलजमाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को एक सप्ताह में मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कों की स्थिति जर्जर होने की जानकारी मिलने के बाद डीएम ने शुक्रवार को बैठक बुलाई। जिसमें नगर आयुक्त के साथ ही पथ निर्माण विभाग के साथ अधिकारी शामिल हुए।

इसमें शहरी क्षेत्र के अखाड़ाघाट से जीरोमाइल के बीच में सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत के कार्य में दुकानदारों द्वारा बाधा उत्पन्न करने की जानकारी आरसीडी के अभियंता ने दी। इस पर डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता आरसीडी के साथ संबंधित स्थल भ्रमण कर उसका जायजा लें। आरसीडी के साथ समन्वय कर इस समस्या का समाधान करें।

वहीं, मिठनपुरा से पानी टंकी चौक क्षेत्र में जलजमाव तथा सड़क की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। बता दें कि शहरी क्षेत्र के पानी टंकी से मिठनपुरा, चर्च रोड तथा तीन पोखरिया रोड में जलजमाव व जर्जर सड़क पर लोगों का चलना तथा वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। बैठक में डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग पूर्वी-2 के कार्यपालक अभियंता को कार्य में रुचि नहीं लेने पर फटकार लगाते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।

डीएम ने आरसीडी-1 के कार्यपालक अभियंता को बाकी दो सड़कों की मरम्मत का कार्य तीन दिनों में पूरा करने को कहा। वहीं, आरसीडी-2 की बची 8 सड़कों में दो का काम 2 दिनों में शुरू करने तथा बाकी कार्य एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग पूर्वी 1 व 2 के कार्यपालक अभियंता को भी एक सप्ताह में सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि टीम गठित कर मरम्मत कराई जा रही सभी सड़कों की जांच कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जलजमाव और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए आपात बैठक लेते डीएम।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/repair-of-dilapidated-roads-in-muzaffarpur-in-a-week-127732431.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/orig_48_1600469873.jpg

0 Response to "मुजफ्फरपुर में बाढ़-जलजमाव से जर्जर सड़कों की एक सप्ताह में करें मरम्मत"

Post a Comment