नगर क्षेत्र की औपबंधिक मेधा सूची एनआईसी पर प्रकाशित, तीन अक्टूबर तक दे सकते हैं आपत्ति
लंबे इंतजार के बाद नगर क्षेत्र तक होने वाले शिक्षक नियोजन के लिए पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं कक्षा तक के लिए औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन कर एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब संबंधित अभ्यर्थी तीन अक्टूबर तक अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को तीन तरह के विकल्प दिए गए हैं।
आवेदक ऑनलाइन विभागीय लिंक के आधार पर, निबंधित डाक से अपनी आपत्ति भेज सकते हैं। वहीं व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर भी नगर निगम शिक्षक नियोजन कोषांग में उपलब्ध करा सकते हैं। मेयर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम शिक्षक नियोजन समिति की बैठक में छठे चरण के तहत होने वाले शिक्षक नियोजन के लिए कक्षा 1-5 व 6-8 के लिए औपबंधिक मेधा सूची को मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में सचिव नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी, डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन, जिला कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार, सदस्य के रूप में वार्ड पार्षद आभा रंजन, शिक्षक राजेश रंजन समेत अन्य उपस्थित हुए।
पहली से पांचवीं में 23 सीटों पर 2942 आवेदन
पहली से पांचवीं कक्षा के लिए सामान्य विषयों के लिए 23 सीटों पर कुल 2942 आवेदन आए हैं। वहीं उर्दू की 11 रिक्तियों पर 278 आवेदन आए हैं। वहीं, कक्षा 6-8 के लिए हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत के लिए कुल 14 पदों पर 728 आवेदन आए हैं।
छह प्रखंडों की सूची अब तक एनआईसी पर अपलोड नहीं
पहली से पांचवीं के लिए होने वाले शिक्षक नियोजन के लिए अब तक 6 प्रखंडों की सूची एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। निदेशालय की ओर से शुक्रवार तक सूची अपलोड करने की आखिरी तिथि तय की गई थी। वहीं दावा आपत्ति के लिए ऑनलाइन लिंक 20 सितंबर तक एक्टिव रहेगा। उसके बाद उसे हटा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/official-merit-list-of-city-area-published-on-nic-may-object-till-october-3-127732436.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/
0 Response to "नगर क्षेत्र की औपबंधिक मेधा सूची एनआईसी पर प्रकाशित, तीन अक्टूबर तक दे सकते हैं आपत्ति"
Post a Comment