कुढ़नी में संदिग्ध स्थिति में दाे सगी बहनाें की माैत ग्रामीणाें ने मां पर जताई हत्या की आशंका
माधोपुर कपुर गांव में दाे सगी बहनाें की संदिग्ध स्थिति में माैत हाे गई। दाेनाें का शव गांव स्थित नून नदी से बरामद किया गया। एक ग्रामीण द्वारा सूचना दिए जाने पर गांव में पुलिस पहुंची, इससे पहले आनन-फानन में दाेनाें बच्चियाें का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस घटना में मां पर बच्चियाें की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणाें से मिली जानकारी के अनुसार, गांव के प्यारे राम के दो लड़के की पत्नी यानी दोनों गोतनी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद दाेनाें सगी बहनाें की मां ने पति काे अपने भाई से बातचीत नहीं करने का फरमान सुनाया। पति ने उसके फरमान काे दरकिनार करते हुए अपने भाई से बातचीत की। यह देख बच्चियाें की मां आग बबूला हाे गई। रात में पति गहरी नींद में थे, तभी वह दाेनाेंं बहनाें काे नदी में फेंक कर चली आई और साे गई।
डूबने से दाेनाें की माैत हाे गई। नींद खुलने पर पति ने दाेनाें लड़कियाें के बारे में पूछा ताे सबसे बड़ी लड़की ने बताया कि मां ने दोनों बहनाें को नदी में फेंक दिया है। पति ने पड़ाेसियाें के साथ नदी से दाेनाें की लाश निकाली। गांव के कुछ सफेदपोश लोगों ने मिल कर मामले को रफा-दफा किया और पुलिस काे भनक भी नहीं लगने दी। मृत दाेनाें बच्चियाें की उम्र 5-6 वर्ष बताई जा रही है। सबसे बड़ी की उम्र 8 है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/in-kudhni-in-the-suspicious-situation-the-mother-in-law-of-the-villagers-feared-murder-on-the-mother-127732425.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/death_1600469781.jpg
0 Response to "कुढ़नी में संदिग्ध स्थिति में दाे सगी बहनाें की माैत ग्रामीणाें ने मां पर जताई हत्या की आशंका"
Post a Comment