Popular Posts

नौतन के चफवां में दुकानदार को लूटा

नौतन के चफवां में दुकानदार को लूटा

नौतन थाना क्षेत्र के चफवां में दुकान से लौट रहे एक दुकानदार को लूटने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि पीड़ित चफवां गांव निवासी नगीना गुप्ता का उत्तर प्रदेश अंतर्गत बनकटा थाना क्षेत्र के हरेराम चौराहा पर जेनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार की शाम को आठ बजे वह दो दिनों की विक्रय का 12 हजार रुपये तथा भैंस खरीदने के लिए रखे 30 हजार रुपए लेकर अपनी दुकान बंद करके लौट रहा था। तभी नौतन तिलमापुर मुख्य मार्ग पर चफवां गांव के समीप तीन अपराधी घेरकर मारपीट करते हुए हमला कर घायल कर दिया तथा 42 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। आस-पास के लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर गांव के विजय साह को नामजद करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/nautan/news/shopkeeper-was-robbed-in-chawwan-of-nautan-127721311.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/

0 Response to "नौतन के चफवां में दुकानदार को लूटा"

Post a Comment