समूह में लोन मांगने गए युवक को दबंगों ने पीटा
नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर में समूह का पैसा लेने गए एक युवक पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर उक्त गांव निवासी छोटक भगत ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे अपनी पत्नी के साथ गाँव में समूह का पैसा लेने पहुंचकर लोन की मांग कर रहे था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर उसका पट्टीदार उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पट्टीदार और चसकी पत्नी दोनों ने उस पर हमला करते हुए उसके सिर पर सरिया से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित छोटक भगत ने थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव की एक महिला सहित दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/the-youth-who-went-to-the-group-to-ask-for-a-loan-was-beaten-up-by-bullies-127721310.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/
0 Response to "समूह में लोन मांगने गए युवक को दबंगों ने पीटा"
Post a Comment