हिरासत में लिये चार युवकों के पक्ष में ग्रामीणों ने जताया विरोध, की गई नारेबाजी
करसौत गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को चार युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मंगलवार को विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि युवकों की गिरफ्तारी गलत है। चारों युवक नेक व्यक्ति हैं। राम अवतार हत्याकांड में शामिल नहीं रहे होंगे। पुलिस पर राजनीतिक के तहत फंसाने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि चारों युवक निर्दोष हैं।जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को उग्र होते देख थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि चारों युवक निर्दोष पाए गए। तो उसे रिहा कर दिया जाएगा। रविवार की रात सीवान-पैगम्बरपुर मुख्य मार्ग के मध्य विद्यालय करसौत गांव के समीप महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव निवासी राम अवतार महतो एवं गांव के ही अलियास अहमद करीब 10 बजे रात में अपने गांव से दारौदा थाना क्षेत्र के पसिवर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो अपराधियों ने बाइक का ओवरटेक कर रोक लिया तथा राम अवतार महतो को चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद अलियास अहमद पर भी चाकू से हमला किया। परंतु चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के आने की आहट सुनकर हमलावर पसिवर बजार की ओर बाइक से भाग गए।थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा चार लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/villagers-protested-in-favor-of-four-youths-detained-slogans-raised-127721312.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/2_1600185999.jpg
0 Response to "हिरासत में लिये चार युवकों के पक्ष में ग्रामीणों ने जताया विरोध, की गई नारेबाजी"
Post a Comment