हर राेज चाैक-चाैराहाें पर लग रहा जाम; खलीफाबाग चौक वेरायटी चौक, कोतवाली चौक बड़ी पोस्ट ऑफिस तक रहा जाम
शहर में ट्रैफिक कंट्राेल की काेई भी व्यवस्था काम नहीं अा रही है। लगभग हर राेज चाैक चाैराहाें पर जम लग रहा है। साेमवार काे भी खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, कोतवाली चौक, बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास दोपहर 12 बजे से लेकर 2.20 बजे तक जाम लगा रहा। खासकर खलीफाबाग के पास जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हुई।
शहर की हालत इन दिनाें ऐसी हाे गई है कि सुबह से लेकर शाम तक शहर के कई चौक चौराहों पर जाम रहता है। जाम लगने का मुख्य कारण सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग है। सड़क किनारे फुटपाथ की दुकानें भी बढ़ गई हैं। तिलकामांझी चौक, खलीफाबाग चौक, बड़ी पोस्ट ऑफिस, सूजागंज चौक, कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, तातारपुर चौक, मुस्लिम हाई स्कूल के पास, दवा पट्टी, पटल बाबू रोड, बौंसी रोड, नाथनगर रोड सहित शहर के अन्य मार्गों पर इन दिनों किसी न किसी समय जाम की स्थिति रहती है।
जिला व पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए 80 पुलिस जवान लगाए हैं। विक्रमशिला सेतु पर जाम नहीं लगे इसके लिए 24 पुलिस जवान दिए गए हैं। एक शिफ्ट में 8 जवान शामिल हैं। लेकिन सुधार दिखता नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/jam-on-every-round-check-wheel-khalifabag-chowk-variety-chowk-kotwali-chowk-jammed-till-big-post-office-127720487.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/1_1600127638.jpg
0 Response to "हर राेज चाैक-चाैराहाें पर लग रहा जाम; खलीफाबाग चौक वेरायटी चौक, कोतवाली चौक बड़ी पोस्ट ऑफिस तक रहा जाम"
Post a Comment