गैस एजेंसी दिलाने के नाम साइबर ठगों ने 6.90 लाख की लगाई चपत, सोशल मीडिया पर गैस एजेंसी का प्रचार देख युवक झांसे में आया
लोदीपुर के विशनपुर-जिच्छो गांव के सन्नी कुमार से साइबर ठगों ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 6.90 लाख रुपए ठग लिये। सन्नी ने लोदीपुर थाने में साइबर ठग राघवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, आदित्य रोखड़े और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सन्नी ने बताया कि 29 दिसंबर, 2019 को उसने सोशल मीडिया पर एचपी गैस एजेंसी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए प्रचार देखा। बेवसाइट पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए उसने डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए फॉर्म भरा।
इसके बाद मोबाइल पर फोन और मैसेज आने लगे। गैस एजेंसी का अधिकारी बता कर किसी राघवेंद्र सिंह व राकेश सिंह ने कॉल किया। टॉल फ्री नंबर से भी फोन आया। वह झांसे में आ गया और गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर उसने साइबर ठगों के द्वारा दिये गए एकाउंट में 6 किस्ताें में 6.90 लाख रुपए जमा कर दिये।
कंपनी से पता किया ताे हुआ ठगी का आभास
जब एचपी कंपनी से जानकारी ली तो पता चला कि वह कोई डिस्ट्रीब्यूटर बनाने की योजना नहीं चला रही है। तब सन्नी का आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। जब उसने बैंक जाकर पता किया तो जिस खाते में उसने 6.90 लाख रुपए जमा किये थे, वह गैस कंपनी का खाता नहीं था, बल्कि किसी सुशोभन मिश्रा के नाम पर था।
सन्नी का कहना है कि साइबर ठग राघवेंद्र सिंह और राकेश सिंह अब भी उसके संपर्क में है और फोन कर और पैसे मांग रहा है। कंपनी के सीनियर आदित्य रोखड़े का भी मोबाइल नंबर उसके पास है। सन्नी से सारे मोबाइल नंबर, एकाउंट का डिटेल्स, बैंक स्टेटमेंट आदि लोदीपुर पुलिस को उपलब्ध कराया है, ताकि जांच में मदद मिल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/cyber-thugs-cheated-690-lakhs-in-the-name-of-getting-gas-agency-127720481.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/orig_mp23-3849595-large_1600127344.jpg
0 Response to "गैस एजेंसी दिलाने के नाम साइबर ठगों ने 6.90 लाख की लगाई चपत, सोशल मीडिया पर गैस एजेंसी का प्रचार देख युवक झांसे में आया"
Post a Comment