Popular Posts

पांच हजार ट्रकाें का पहिया थमा मांगों के समर्थन में की हड़ताल, ट्रक मालिकाें ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

पांच हजार ट्रकाें का पहिया थमा मांगों के समर्थन में की हड़ताल, ट्रक मालिकाें ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

विभिन्न मांगाें काे लेकर साेमवार से ट्रक मालिकाें का अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू हाे गया। हड़ताल के पहले दिन ट्रक मालिकाें ने संशाेधित माेटर वाहन अधिनियम काे वापस लेने की मांग की। ट्रक मालिकाें ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदाेलन का नेतृत्व कर रहे जिला ट्रक ऑनर एसाेसिएशन के अध्यक्ष दीपनारायण सिंह दीपक ने बताया कि सभी ट्रक मालिकाें ने अपनी इच्छा से लाेड व अनलाेड ट्रक काे सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।

उन्हाेंने दावा किया कि जिले में पांच हजार ट्रकाें का पहिया थमने से 30 हजार लाेगाें के राेजगार व कामकाज पर असर पड़ा है। ट्रक के चालक, खलासी, मजदूर, मैकेनिक, हाेटल में काम करने वाले लाेग इससे प्रभावित हुए हैं। उन्हाेंने कहा कि दूसरे राज्याें से आने वाले ट्रकाें की भी बिहार में इंट्री नहीं हाे पा रही है। सदस्याें ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी आंदाेलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बबलू मंडल, राजा यादव, श्वेत कमल, लालबाबू आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strike of five thousand trucks in support of demands, truck owners protest, shout slogans against government


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/strike-of-five-thousand-trucks-in-support-of-demands-truck-owners-protest-shout-slogans-against-government-127720489.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/1_1600127733.jpg

0 Response to "पांच हजार ट्रकाें का पहिया थमा मांगों के समर्थन में की हड़ताल, ट्रक मालिकाें ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की"

Post a Comment