Popular Posts

भगवानपुर में ट्रैक्टर और वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

भगवानपुर में ट्रैक्टर और वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

भगवानपुर थाना क्षेत्र एनएच 331 पर नदुआं गांव के पास सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे मैक्सिमो वैन और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर में वैन पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक सारण जिला सहाजितपुर थाना के सहजीतपुर गांव के शम्भू चौधरी का सोलह वर्षीय पुत्र प्रदीप चौधरी था। वह मैक्सिमों पर खलासी का काम करता था। वहीं मैक्सिमों पर सवार एक अन्य बुजुर्ग बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव के झगरू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर पर सवार छह मजदूर भी घायल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में भगवानपुर सीएचसी लाया गया।
छपरा से इलाज कराकर घर लौट रहे थे घायल बुजुर्ग झगरू पाल
घटना की सूचना मिलने पर एएसआई आफताब आलम व सुजीत पासवान ने पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे व मृतक के शव को कब्जे में लिया। उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को लोगों की मदद से सड़क के किनारे करा दिया, ताकि सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सके। घटना के संबंध में बताते हैं कि मैक्सिमो पर सवार घायल बुजुर्ग झगरू पाल छपरा से इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी। जबकि ट्रैकर पर सवार मजदूर ढलाई करके घर लौट रहे थे।

घायल मजदूरों में ये लोग हैं शामिल
घायल मजदूर में सारण जिला के सहजीतपुर थाना क्षेत्र के ढुका गांव के सुनील साह, सुरेन्द्र साह, उमाशंकर साह, संतोष महतो, राजकिशोर साह, कामेश्वर साह हैं। इसमें राजकिशोर साह का पैर टूट गया है। दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ियों के ड्राइवर फरार हो गए। इस मामले में मृतक के पिता शम्भू चौधरी के आवेदन पर थाने में बिना नम्बर के ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसमें उसने ट्रैक्टर ड्राइवर पर तेजी एवं लापरवाही से मैक्सिमो में धक्का मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कब्जे में लिए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट में 7 घायल, दो की हालत गंभीर
भगवानपुर हाट |
थाना क्षेत्र के मोरा गांव में सोमवार की सांध्य चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष के अजय कुमार पंडित, कमलदेव पंडित, पंकज कुमार पंडित, सुरेश पंडित तथा दूसरे पक्ष के गुड्डू सिंह तथा बीर विजय सिंह शामिल हैं। चिकित्सकों ने अजय कुमार पंडित व पंकज कुमार पंडित की स्थिति चिंताजनक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शेष सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

कमल देव पंडित के आवेदन पर पुलिस ने 12 लोगों को किया नामजद
इस मामले में प्रथम पक्ष के कमल देव पंडित के आवेदन पर पुलिस ने मालिक सिंह, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह सहित बारह लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है। जिनपर मारकर घायल करने व दो बाइक को क्षतिग्रस्त करने, घर का खिड़की तोड़ने का आरोप है। जबकि दूसरे पक्ष के वीर विजय सिंह के आवेदन पर सुरेश पंडित , वीरू पंडित , दीपक कुमार आदि पर लाठी डंडा तथा चाकू से मार कर जख्मी करने का प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे आजाद समाज पार्टी के एजाज अली
उधर घटना की सूचना पर आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एजाज अली सीवान सदर अस्‍पताल में पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One killed, seven injured in face-to-face collision between tractor and van in Bhagwanpur


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhagwanpur-hat/news/one-killed-seven-injured-in-face-to-face-collision-between-tractor-and-van-in-bhagwanpur-127721307.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/1_1600185827.jpg

0 Response to "भगवानपुर में ट्रैक्टर और वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, सात घायल"

Post a Comment