राजद ने माले से कहा- सीटों का जल्द होगा बंटवारा
राजद ने भाकपा माले को भरोसा दिलाया है कि एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों के बीच सीटों का बंटवारा जल्द हो जाएगा। शनिवार को भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा और केडी यादव ने राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद से सीटों के तालमेल पर बात की। इसके पहले शुक्रवार को भाकपा माले नेताओं ने कहा था कि सीटों के तालमेल में देर होने से महागठबंधन को नुकसान होगा।
पार्टी ने चेताया था कि लोकसभा चुनाव की तरह स्थिति न बने। राजद और भाकपा माले की एक राय है कि सभी 243 सीटों पर पूर्ण तालमेल के साथ संयुक्त प्रत्याशी उतारा जाए, ताकि एनडीए को पटखनी आसानी से दी जा सके। माना जा रहा है कि राजद भाकपा माले के लिए 15 सीट देने पर सहमत है। इसके पहले भी भाकपा माले और राजद के बीच दो राउंड की बात हो चुकी थी।
टिकट मांगने पार्टी कार्यालय नहीं जाकर 10 सर्कुलर रोड पहुंच रहे राजद कार्यकर्ता, हो रहा खूब हंगामा
राजद नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय नहीं सीधे तेजस्वी यादव से टिकट मांगने 10 सर्कुलर रोड पहुंच रहे हैं। शनिवार को वहां राजद नेता और कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए नारेबाजी की। भोजपुर जिले के बड़हरा से राजद नेता समर्थकों के साथ पहुंचे और टिकट की दावेदारी की।
अरवल के राजद विधायक रविंद्र सिंह के विरोध में उनकी पत्नी और बेटा 10 सर्कुलर पहुंचे और कहा कि वे (रविंद्र सिंह) जनता के बीच बेहद अलोकप्रिय हैं इसलिए बेटे कुमार गौरव को टिकट दिया जाए। रविंद्र सिंह को नहीं। उन्होंने कोई काम नहीं किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/rjd-told-male-seats-will-be-divided-soon-127714413.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/
0 Response to "राजद ने माले से कहा- सीटों का जल्द होगा बंटवारा"
Post a Comment